Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश
    क्राइम

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 16, 2026Updated:October 16, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूँटी: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खूँटी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी. इस दौरान पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा, रात्रि गश्ती और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया.

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. वहीं भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा है.

    पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ब्रीफिंग के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए—

    1. सतर्कता एवं मुस्तैदी : सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
    2. महिला एवं बाल सुरक्षा : पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए छेड़खानी, अभद्र व्यवहार एवं अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें.
    3. रात्रि गश्ती एवं चोरी की रोकथाम : पर्व के दौरान चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की आशंका को देखते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. विशेषकर आभूषण प्रतिष्ठानों, बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए.
    4.  यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था : पूजा पंडालों के आसपास सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
    5. CCTV निगरानी एवं अग्नि सुरक्षा : पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर स्थापित CCTV कैमरों की क्रियाशीलता की नियमित जाँच की जाए. साथ ही अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित कराई जाए.
    6. अनुशासन एवं वर्दी का रखरखाव : सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान निर्धारित वर्दी को सही एवं व्यवस्थित ढंग से धारण करें तथा ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं पेशेवर आचरण बनाए रखें.
    7. जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार : आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के साथ शालीन, विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार करें. विशेषकर महिलाओं, बच्चों,बुजुर्गों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएँ.

    पुलिस अधीक्षक महोदय ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि पुलिस की सतर्कता के साथ-साथ उसका व्यवहार भी जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना उत्पन्न करने वाला होना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं होगी.

    अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया.

    Also Read : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    durga puja खुंटी पुलिस दुर्गा पूजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए
    Next Article झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.