Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद
    क्राइम

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर 52 मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस मामले का कनेक्शन बिहार से होते हुए नेपाल तक जुड़ने की बात सामने आई है. चाईबासा एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    पुलिस ने इनके पास से चोरी के 21 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. वहीं, गिरोह के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी मोबाइल की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है. सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी नेपाल से पकड़े गए है. नितेश पटेल, जितेंद्र साह उर्फ चोना और गोविंद चौधरी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार तीनों बिहार के रहने वाले हैं.

    5 अक्टूबर को दुकान का शटर तोड़कर चोरी हुए थे 52 मोबाइल

    पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को चक्रधरपुर अंतर्गत रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोरों ने विभिन्न कंपनियों के कुल 52 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 111/2026 प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा एसपी अमित रेणु के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी और चक्रधरपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दलों का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और चोरों तक पहुंच कर तीनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

    बिहार के रहने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    • नितेश पटेल: पिता रामबिलास राउत, निवासी घोड़ासहन, जिला मोतिहारी, बिहार.
    • जितेंद्र साह उर्फ चोना: पिता शंकर साह, निवासी आश्रम रोड, छठियाघाट, थाना रक्सौल, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार.
    • गोविंद चौधरी: पिता स्वर्गीय मिश्रीलाल चौधरी, निवासी धरमपट्टी, पोस्ट राघोपुर, जिला सुपौल, बिहार.

    Also Read : झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    पश्चिमी सिंहभूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश
    Next Article पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    Latest Posts

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.