Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»79वां स्वतंत्रता दिवस : PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 12वीं बार किया देश को संबोधित
    ट्रेंडिंग

    79वां स्वतंत्रता दिवस : PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 12वीं बार किया देश को संबोधित

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत आज यानी 15 अगस्त को अपनी आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को 12वीं बार संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का विशेष उल्लेख किया और इसे देश के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताया।

    ऑपरेशन सिंदूर : आतंकियों को सबक

    PM ने कहा, “आज मुझे लाल किले से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की थी। पूरा देश आक्रोश में था, विश्व स्तब्ध था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश का जवाब है।”

    उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। “पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हमने सेना को खुली छूट दी और उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिसे दशकों तक याद रखा जाएगा।”

    आतंक और न्यूक्लियर ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत

    PM मोदी ने कहा, “भारत ने कई दशकों तक आतंकवाद झेला है। अब हमने नया नियम बनाया है। आतंकियों और उनके पोषकों को हम अलग नहीं मानेंगे। न्यूक्लियर ब्लैकमेल को भी अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भविष्य में ऐसी कोशिश हुई, तो सेना समय, तरीका और लक्ष्य तय करेगी, और हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।”

    50 सफाईकर्मी और 85 सरपंच विशेष अतिथि

    इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्ली के 50 सफाईकर्मियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। दिल्ली नगर निगम (MCD) के प्रत्येक जोन से 5 सफाईकर्मी, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, अपने जीवनसाथी के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा, ग्रामीण परिवर्तन में योगदान के लिए देशभर से 85 ग्राम सरपंचों को भी विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया।

    विकास और भविष्य की रूपरेखा

    PM ने अपने संबोधन में सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया और भविष्य की योजनाओं को देश के सामने रखा। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर लाल किले से उनका भाषण देशवासियों में जोश और विश्वास जगाने वाला रहा।

    Also Read : दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म की तैयारियां जोरों पर, तैयारियां देखनें पहुंचे हेमंत सोरेन…

    India celebrated 79th Independence Day PM Modi addressed from Red Fort for the 12th time PM मोदी ने लाल किले से 12वीं बार किया संबोधन भारत ने मनाई 79वीं स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 15 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी, बिहार समेत कई राज्यों में दर्ज थे 22 संगीन मामले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.