Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पुलिस की पिस्टल छीनकर कर भाग रहा था कुख्यात अपराधी राइडर, मुठभेड़ में लगी गो’ली
    ट्रेंडिंग

    पुलिस की पिस्टल छीनकर कर भाग रहा था कुख्यात अपराधी राइडर, मुठभेड़ में लगी गो’ली

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राइडर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में शुक्रवार शाम पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ राइडर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राइडर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके घुटने के नीचे गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया। जख्मी राइडर को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। घटना सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट बांध से सामने आई है।

    आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग

    मिली जानकारी के अनुसार राइडर मुंगौली गांव का रहने वाला है और कुछ दिन पहले पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राइडर ने अपने गैंग के सदस्य प्रिंस समेत अन्य ठिकानों की जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस उसे साथ लेकर काली स्थान के पास प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई थी। इस दौरान राइडर ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाकर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह जख्मी हो गया।

    राइडर के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज

    राइडर की निशानदेही पर पुलिस ने एक कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार राइडर के खिलाफ सरैया, जैतपुर समेत अन्य थानों में लूट, हत्या और अन्य अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसने जैतपुर के पिकअप मालिक राजकुमार राय की हत्या भी की थी। हाल ही में एक आइसक्रीम विक्रेता को गोली मारने की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। 18 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद वह शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

    मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

    मुजफ्फरपुर रुरल SP विद्या सागर ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। राइडर के गैंग की जानकारी जुटाई जा रही है और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Also Read : भीषण सड़क हादसे में दो की मौ’त, एक किशोरी जख्मी

    # Bihar Crime Bihar Crime news criminal Rahul firing injured criminal muzaffarpur police action police custody police encounter Primary Health Center Rewa Ghat rider Saraiya police station SKMCH hospital SKMCH अस्पताल अपराध समाचार अपराधी राहुल घायल अपराधी पुलिस अभिरक्षा पुलिस कार्रवाई पुलिस मुठभेड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फायरिंग बिहार बिहार क्राइम न्यूज मुजफ्फरपुर राइडर रेवा घाट सरैया थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने चुनाव आयोग से मांगा समय
    Next Article शराब घोटाला : 16 जून को उत्पाद सचिव मनोज कुमार से होगी पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.