Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नीतीश को मिलेगा भाजपा का साथ!
    बिहार

    बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नीतीश को मिलेगा भाजपा का साथ!

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि सरकार अपने स्तर से जातिगण जनगणना कराने के लिए तैयारी कर रही है। जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर जल्द ही वह सर्वदलीय बैठक बुलाने वाले हैं, ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न है कि क्या जदयू को इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ मिल पाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार के बाद मीडिया से बात के दौरान इस ओर इशारा किया कि राज्य सरकार अपने स्तर से प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने की तैयारी में लग चुकी है।

    ऐसे में स्पष्ट है कि बिहार में जातिगत जनगणना होगी। नीतीश ने उस समय यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री को भी अपनी पार्टी के नेताओं से बात करने के लिए कहा है।
    भाजपा जब बात कर लेगी तब सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। ऐसे में साफ है कि मुख्यमंत्री भले ही जातिगत जनगणना को लेकर तैयारी की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को लेकर असमंजस में हैं।

    भाजपा भी इसे लेकर बहुत साफ नहीं है। पिछले दिनों जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली गया था, तब उसमें भाजपा के नेता भी शामिल थे, लेकिन अब जब बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर तैयारी की बात हो रही है, तो भाजपा असमंजस की स्थिति में है।

    उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर कर कह चुकी है कि इस परिस्थिति में जातिगत जनगणनाा कराना संभव नहीं है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी कहते हैं कि केंद्र स्तर पर यह संभव नहीं है, केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर अपना स्टैंड साफ कर चुकी है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर हमारा पक्ष बिल्कुल साफ है कि हम सारी योजनाएं गरीबों के लिए बनाते हैं। हमारी प्राथमिकता जाति नहीं सभी गरीबों का कल्याण है।
    उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई राज्य सरकार अपने स्तर पर यह करवाना चाहती है तो वो करें।
    इधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहते हैं कि वर्ष 1931 तक जातिगत जगनणना देश में हुई है। उन्होंने जातिगत जनगणना बंद करने का आरोप कांग्रेस पर लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस को लगने लगा कि वह देश तोड़ सकती है, तो उसने जातिगत जनगणना करवाना बंद कर दी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय का सिद्धांत मानती है। इसके तहत पार्टी समाज के निचले स्तर पर जाकर काम करती है। ऐसे में उसकी प्राथमिकता समाज के निचले स्तर का व्यक्ति होता है, जाति नहीं। उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ताधारी राजग में भाजपा सबसे बड़ा दल है।

    Bihar news Latest news Nitish kumar Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के रोहिणी अदालत परिसर में संदिग्ध विस्फोट, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article विधायक बंधु तिर्की ने उपायुक्त छवि रंजन को लिखा पत्र, निर्माणाधीन एकलब्य आदर्श विद्यालय को दूसरे स्थान पर हस्तांतरित करने को कहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.