Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री : आज JDU जॉइन करेंगे, बिहार दौरे से शुरू करेंगे सियासी पारी
    बिहार

    नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री : आज JDU जॉइन करेंगे, बिहार दौरे से शुरू करेंगे सियासी पारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। निशांत आज दोपहर करीब 1 बजे जनता दल (United) यानी जदयू की सदस्यता लेंगे। पार्टी में शामिल होने के बाद वे बिहार के अलग-अलग इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि यह उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत होगी और आने वाले समय में वे पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

    जदयू जॉइन करने के बाद बिहार दौरे पर निकलेंगे

    जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार पार्टी जॉइन करने के बाद पूरे बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। पार्टी की कोशिश है कि निशांत सीधे जनता के बीच जाएं और संगठन को मजबूत करें।

    डिप्टी CM पद से हो सकती है लॉन्चिंग

    पार्टी के अंदर कई नेता पहले ही निशांत को बड़ा जिम्मा देने की मांग उठा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो उनकी सियासी लॉन्चिंग डिप्टी सीएम पद से भी हो सकती है। शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में निशांत कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा की गई।

    पॉलिटिकल डेब्यू से पहले ही एक्टिव हो गए थे निशांत

    राजनीति में औपचारिक एंट्री से पहले ही निशांत कुमार पार्टी के नेताओं और विधायकों से लगातार मुलाकात कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने संजय झा के आवास पर करीब 24 विधायकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता और युवा विधायक शामिल हुए थे।

    ललन सिंह बोले- मुख्यमंत्री कौन होगा, यह नीतीश तय करेंगे

    जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इस मुद्दे पर साफ कहा था कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला सिर्फ नीतीश कुमार ही करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ पार्टी में कोई फैसला नहीं हो सकता।

    निशांत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना  में जदयू कार्यालय के बाहर और आसपास बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरें हैं और लिखा है-“विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत – निशांत कुमार।”

    निशांत की एंट्री के दो बड़े मायने

    क्या नीतीश कुमार अब राजनीति से रिटायर होंगे?

    नीतीश कुमार अब 76 साल के हो चुके हैं और बीच-बीच में उनकी सेहत को लेकर भी चर्चा होती रहती है। ऐसे में लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि उनके बाद पार्टी की कमान कौन संभालेगा। अब निशांत के राजनीति में आने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में नीतीश धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति से दूरी बना सकते हैं।

    जदयू को मिला नया चेहरा

    निशांत की एंट्री से जदयू को नीतीश कुमार के बाद एक नया चेहरा मिल गया है। फिलहाल पार्टी में नीतीश के अलावा कोई ऐसा बड़ा नेता नहीं है जो पूरे राज्य में पार्टी को एकजुट रख सके। अभी नीतीश के आसपास ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी जैसे नेता जरूर हैं, लेकिन इनमें से कोई भी नीतीश के बराबर जनाधार वाला नेता नहीं माना जाता।

    एक साल से मीडिया में एक्टिव हैं निशांत

    सालों तक मीडिया से दूर रहने वाले निशांत कुमार पिछले एक साल से काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जनवरी 2025 में बख्तियारपुर में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि नीतीश कुमार ने अच्छा काम किया है, इसलिए उन्हें और जदयू को फिर से वोट दें। हालांकि उस समय उन्होंने राजनीति में आने को लेकर साफ जवाब नहीं दिया था।

    Also Read : ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा-फारस की खाड़ी में आए जहाज तो डुबो देंगे

    Bihar CM News Bihar leadership change Bihar Political News Bihar Politics Bihar Politics Update Janata Dal (United) JD(U) update Jdu JDU news Lalan Singh Nishant Kumar Nishant Kumar entry in politics Nitish kumar Nitish Kumar son patna news Sanjay Jha JDU जनता दल यूनाइटेड जेडी(यू) अपडेट जेडीयू जेडीयू न्यूज़ निशांत कुमार निशांत कुमार की पॉलिटिक्स में एंट्री नीतीश कुमार नीतीश कुमार का बेटा पटना न्यूज बिहार पॉलिटिकल न्यूज़ बिहार पॉलिटिक्स बिहार पॉलिटिक्स अपडेट बिहार लीडरशिप चेंज बिहार सीएम न्यूज़ ललन सिंह संजय झा जेडीयू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा-फारस की खाड़ी में आए जहाज तो डुबो देंगे
    Next Article पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, बोले- देश महसूस कर रहा है उनका दर्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.