Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, बोले- देश महसूस कर रहा है उनका दर्द
    झारखंड

    पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, बोले- देश महसूस कर रहा है उनका दर्द

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कल पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कथित तौर पर ठीक व्यवहार न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और लंबित है। मरांडी ने एक प्रेस बयान में कहा कि दार्जिलिंग में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति और संथाल आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू के साथ बंगाल सरकार का रुख निंदनीय रहा।

    देश के सर्वोच्च पद का सम्मान जरूरी

    मरांडी ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, बल्कि इससे आदिवासी समाज की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के शब्दों में जो पीड़ा और असहजता दिखाई दी, उसे पूरे देश ने महसूस किया है। मरांडी के मुताबिक, राष्ट्रपति पद की गरिमा और उससे जुड़े प्रोटोकॉल का सम्मान करना हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है।

    सत्ता के अहंकार का लगाया आरोप

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पद की गरिमा और संथाल आदिवासी समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक संकेत नहीं हैं।

    अर्जुन मुंडा ने भी जताई नाराजगी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ जो व्यवहार हुआ, वह संविधान और संवैधानिक पदों के सम्मान के खिलाफ है।

    आजसू ने भी की निंदा

    वहीं ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं और उनका अपमान राष्ट्र स्वीकार नहीं करेगा। सुदेश महतो ने कहा कि जब राष्ट्रपति नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं तो उनके स्वागत के लिए न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद थीं और न ही कोई वरिष्ठ अधिकारी। राष्ट्रपति को प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान नहीं दिया गया, जिनकी आजसू पार्टी घोर निंदा करती है।

    Also Read : नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री : आज JDU जॉइन करेंगे, बिहार दौरे से शुरू करेंगे सियासी पारी

    AJSU Party Arjun munda Babulal marandi Bengal government Darjeeling Droupadi Murmu Indian politics International Santhal Conference Mamata Banerjee President Protocol Controversy Presidential Protocol Sudesh mahto Tribal community West Bengal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री : आज JDU जॉइन करेंगे, बिहार दौरे से शुरू करेंगे सियासी पारी
    Next Article ईद को लेकर पाकुड़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, सेवई और कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.