Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गोपालगंज से NIA ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार, परिजनों ने कहा-‘आतंकी बताकर ले गए अपने साथ’
    बिहार

    गोपालगंज से NIA ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार, परिजनों ने कहा-‘आतंकी बताकर ले गए अपने साथ’

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपालगंज: बिहार का गोपालगंज एक बार फिर आतंकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में आ गया है. गोपालगंज में टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई गोपालगंज का मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव में की गई है. गिरफ्तार युवक जफर अब्बास बताया गया है.

    गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. दरअसल, एनआईए ने जफर अब्बास के आलीशान मकान से दो लैपटॉप, 6 मोबाइल, 6 सिमकार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं. एनआईए ने पूरी तफ्तीश करने के बाद यह कार्रवाई की है. फिलहाल, गिरफ्तार युवक को गोपालगंज की कोर्ट में पेशी के बाद एनआईए ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर जाने की तैयारी में है.

    वहीं, इस कार्रवाई के बाद टेरर फंडिंग से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है, जो देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार जफर अब्बास का दुश्मन देश पाकिस्तान से कनेक्शन था. सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर एनआईए और स्थानीय पुलिस जफर पर कई दिनों से नजर रख रही थी. जैसे ही पुख्ता सबूत मिले, एनआईए गोपालगंज पहुंच गई. इसके पहले एनआईए ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी.

    NIA की इस कार्रवाई के बाद गोपालगंज पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है. जिस युवक को आतंकी संगठन से जुड़े होने के शक में गिरफ्तार किया है, वह बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है. परिवार वालों की माने तो वह मध्यप्रदेश के भोपाल के आरजीपीयू यूनिवर्सिटी के आइइएस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करता था. कोरोना काल में वह अपने घर आया था और यहीं से आकर ऑनलाइन पढ़ाई करता था. फरवरी 2022 में फाइनल ईयर का एग्जाम होना था. जफर दो भाइयों में बड़ा भाई है.

    छोटे भाई ने इसी माह मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा दी है. एनआईए की कार्रवाई के बाद परिवार के लोगों ने जफर अब्बास को निर्दोष बताया है. पथरा गांव में जफर की मां सलीम बेगम ने कहा कि बेटा आतंकी नहीं हो सकता. उसे पंचायत चुनाव के तहत साजिश में फंसाया गया है. वहीं, गिरफ्तार युवक के पड़ोसी और रिश्तेदारों ने भी उसे निर्दोष बताया है.

    परिवार वालों का कहना है कि गिरफ्तार जफर अब्बास के पिता हसमुल्लाह ने 1978 से दुबई में रहकर कामकर धन अर्जित किया और अपना मकान बनवाया है, जिसे अब टेरर फंडिंग के रुपये से जोड़कर जांच की जा रही है. परिजनों ने कहा कि एनआईए दिल्ली से आयी थी और पकड़कर ले गई. उन्होंने जफर पर देशद्रोही का आरोप लगाया है, मगर वो ऐसा लड़का नहीं है. बाहर रहकर पढ़ाई करता था. इलेक्शन को लेकर साजिश के तहत उसे फंसाया गया है.

    जफर अब्बास के चाचा मुस्तफा ने कहा कि एनआईए को गिरफ्तारी के बाद घर से छानबीन के बाद चार-पांच मोबाइल मिले. जिसके आधार पर बोले कि ये आतंकवादी है. हम जफर अब्बास को आतंकवादी नहीं मानते हैं. सरकार से मांग करते हैं कि सही तरीके से जांच हो और न्याय मिले. बता दें कि गोपालगंज में एनआईए की कार्रवाई का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार शेख अब्दुल नईम का आतंकी कनेक्शन गोपालगंज से जुड़ा था.

    शेख अब्दुल नईम गोपालगंज में नाम और पता बदलकर पासपोर्ट बनवा चुका था और यहां उसने लश्कर-ए-तैयबा का स्लीपर सेल तैयार किया था. साल 2017 में खुफिया एजेंसियों के रिपोर्ट पर बनारस से शेख अब्दुल नईम की गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद गोपालगंज से जुड़े तार का खुलासा हुआ और लश्कर-ए-तैयबा के स्लीपर सेल से जुड़े सक्रिय सदस्य बेदार बख्त उर्फ धन्नू राजा की दिसंबर 2017 में नगर थाना के जादोपुर चौक स्थित ननीहाल से गिरफ्तारी हुई थी.

    धन्नू एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी था. इसके बाद 2017 में ही मांझा थाने के आलापुर गांव से एनआईए ने मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया. लश्कर-ए-तैयबा के स्लीपर सेल से जुड़े चौथे सक्रिय सदस्य महफूज आलम की गिरफ्तारी साल 2018 में नगर थाना क्षेत्र के दरगाह मोहल्ले से हुई थी. एनआईए की लगातार कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. पूरी गोपनीयता के साथ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड से वाराणसी तस्करी की जा रही थी अफीम, औरंगाबाद में दबोचा गया, 5.9 किलो अफीम बरामद
    Next Article कैटरीना-विक्की की शादी की तस्वीरें Leak, नए जोड़े के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.