Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 1:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नवविवाहित दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त
    बिहार

    नवविवाहित दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवविवाहित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Supaul : बिहार के सुपौल जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नवविवाहित दंपति की जान चली गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मोहम्मद आसिफ आलम (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आबिदा खातून (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां में समधिनिया रोड के पास एनएच 327ई की है।

    त्रिवेणीगंज की तरफ जा रही थी स्कॉर्पियो

    मृतक दंपति अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के महथवा बाजार वार्ड 10 के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार उजला रंग की स्कॉर्पियो (नंबर बीआर 11 पीसी 3816) जादिया की ओर से त्रिवेणीगंज की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी। उसी समय, मोहम्मद आसिफ अपनी पत्नी के साथ त्रिवेणीगंज बाजार से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। लक्ष्मीनियां के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आबिदा बेतरह जख्मी हो गई।

    डायल 112 की टीम स्पॉट पर पहुंची

    सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम स्पॉट पर पहुंची और जख्मी आबिदा को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. बीएन पासवान ने उन्हें सुपौल रेफर कर दिया, लेकिन देर रात उनकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश में था, लेकिन स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    चार माह पहले हुई थी शादी

    घटना की सूचना पर SDPO विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने मृतक के बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मीडिया को बताया कि आसिफ और आबिदा की शादी को महज चार महीने हुए थे। शनिवार रात वे त्रिवेणीगंज बाजार से मेला देखकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    SDPO विपिन कुमार ने कहा…

    SDPO विपिन कुमार ने मीडिया को बताया कि हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी की इलाज के दौरान सुपौल के एक निजी अस्पताल में मौत हुई। उन्होंने सड़क जाम की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद भीड़ जमा होने से जाम जैसी स्थिति दिख रही थी, लेकिन सड़क पूरी तरह जाम नहीं थी।

    Also Read : झारखंड में AI तकनीक से अब हाथियों की होगी सुरक्षा, रेलवे का बड़ा कदम

    accident news Bihar Bihar news Bihar road accident bike accident bike riders death of newlyweds head-on collision high speed vehicle Laxminiya Newlywed Couple NH 327E Road Accident road safety Samadhinia Road Scorpio collision Supaul Supaul mishap tragic incident Triveniganj police station आमने-सामने की टक्कर एक्सीडेंट न्यूज एनएच 327ई तेज रफ्तार वाहन त्रिवेणीगंज थाना दर्दनाक हादसा नवविवाहित जोड़े की मौत नवविवाहित दंपति बाइक एक्सीडेंट बाइक सवार बिहार बिहार रोड एक्सीडेंट बिहार समाचार लक्ष्मीनियां सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा समधिनिया रोड सुपौल सुपौल हादसा स्कॉर्पियो टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, पहले जत्थे को पर्यटन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा : ट्रंप

    Related Posts

    बिहार

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे प्रेस वार्ता, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

    April 19, 2026
    बिहार

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026
    बिहार

    नई सरकार का पहला इम्तिहान, 24 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट चौधरी

    April 18, 2026
    Latest Posts

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026

    कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को पटककर मार डाला, कई घर भी उजाड़े

    April 19, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे प्रेस वार्ता, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

    April 19, 2026

    रांची में बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की तैयारी तेज

    April 19, 2026

    BREAKING : प्रिंस खान का करीबी मेजर दुबई से गिरफ्तार, कोलकाता से लाया गया धनबाद

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.