Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों ने रुलाए खून के आंसू, जानें क्या है पूरा मामला
    देश

    नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों ने रुलाए खून के आंसू, जानें क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से उसके ससुराल वाले उसे कार और महंगे जेवरात की मांग करने लगे थे. इन परेशानियों के कारण उसके पिता को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

    पूरा मामला

    पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसकी शादी 12 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के गांव बीर खेड़ी हरिपुर में हुई थी. शादी में उसके माता-पिता ने 7 लाख रुपये और दहेज का सामान दिया था, लेकिन ससुराल वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने और अधिक दहेज की मांग शुरू कर दी, जिसमें कार और महंगे जेवरात शामिल थे. इसके अलावा, ससुराल वालों ने उसकी सारी संपत्ति, कपड़े और शादी के गहनों को भी जबरदस्ती अपने पास रख लिया.

    पिता ने उधार लेकर दिए पैसे फिर भी नहीं शांत नहीं हुए ससुराल वाले

    ससुराल वालों की इस उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता के पिता ने 1 लाख रुपये उधार लेकर ससुराल वालों को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगें खत्म नहीं हुईं. ऐसे में स्थिति से परेशान होकर वो चिंता में डूबे रहे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. 24 मई को दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की. उसे मारा-पीटा गया और गला दबाने की कोशिश की गई. किसी तरह पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच पाई.

    ये भी पढ़ें राममंदिर में पुजारियों के लिए कई नए नियम और ड्रेस कोड लागू, एंड्रॉयड फोन पर लगी रोक

    इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

    करनाल कुरुक्षेत्र गिरफ्तारी दहेज के खिलाफ जागरूकता दहेज के लिए हत्या दहेज प्रथा दहेज मांग नवविवाहिता पंचायत पीड़िता पुलिस कार्रवाई पुलिस शिकायत प्रताड़ना मारपीट ससुराल वाले ससुराल वालों का उत्पीड़न हत्या की कोशिश हार्ट अटैक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय, सुदेश महतो ने दिया स्पष्ट संदेश
    Next Article ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही मासूम बच्ची के सिर में लगी गोली, मौके पर गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    क्राइम

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.