Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एनडीसी राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन का प्रतिष्ठित संस्थान : राज्यपाल
    झारखंड

    एनडीसी राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन का प्रतिष्ठित संस्थान : राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन, रांची में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (नेशनल डिफेन्स कॉलेज) के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल डिफेन्स कॉलेज को राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक अध्ययन का देश का प्रमुख संस्थान बताया। उन्होंने कहा कि इसका गौरवशाली इतिहास रहा है और इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

    राज्यपाल ने झारखंड को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। उन्होंने जनजातीय समाज की परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग प्रकृति-प्रेमी, मेहनती और अतिथि-सत्कार की भावना से ओत-प्रोत हैं।राज्यपाल

    उन्होंने कहा कि झारखंड पर्यटन की दृष्टि से काफी संभावनाओं वाला राज्य है। यहां के झील, झरने और धार्मिक आस्था के केंद्र देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर इनका समुचित विकास किया जाए तो राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है।

    खेलों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि झारखंड हॉकी, तीरंदाजी और फुटबॉल जैसे खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड ने देश को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां भी खेलों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।

    राज्यपाल

    उच्च शिक्षा के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि इस क्षेत्र में अभी सुधार की जरूरत है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही ‘लखपति दीदी योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

    कार्यक्रम के दौरान नेशनल डिफेन्स कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़ी जानकारियों में रुचि दिखाई और राज्य की विशेषताओं पर चर्चा की।

    Also Read : वन व्यवस्था सुधार को लेकर पीसीसीएफ सख्त, अधिकारियों को तेज़ी से काम करने का निर्देश

    culture Governor Higher Education jharkhand Jharkhand news Lok Bhavan Ranchi National Defence College NDC delegation Sports Tourism women empowerment उच्च शिक्षा एनडीसी प्रतिनिधिमंडल खेल झारखंड झारखंड समाचार पर्यटन महिला सशक्तिकरण राज्यपाल राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय लोक भवन राँची संस्कृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुंडू का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चढ़ा ACB के हत्थे, 25 हजार रुपये ले रहा था रिश्वत
    Next Article मामूली बहस पर पी’ट-पी’ट कर की गयी थी मधेश्वर सिंह की ह’त्या, बाप और दो बेटे गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.