Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वन व्यवस्था सुधार को लेकर पीसीसीएफ सख्त, अधिकारियों को तेज़ी से काम करने का निर्देश
    झारखंड

    वन व्यवस्था सुधार को लेकर पीसीसीएफ सख्त, अधिकारियों को तेज़ी से काम करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संरक्षक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने राज्य की वन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी वन अधिकारियों को तेज गति से कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संबंध में राज्य के सभी प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

    पत्र में पीसीसीएफ ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी वन पदाधिकारी आगामी 10 वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर एक माह के भीतर विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही केंद्र एवं राज्य प्रायोजित सभी विभागीय योजनाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभागीय फोकस ग्रुप को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

    न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर पीसीसीएफ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के लिए समयबद्ध कार्रवाई और उनकी नियमित निगरानी का निर्देश दिया है। इसके अलावा सेवांत लाभ से जुड़े मामलों में एसीपी, एमएसीपी, प्रोन्नति, भर्ती नियमावली निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा गया है।

    वन अधिकारियों को अपने कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए डायरी निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि कार्य संवेदनशीलता और प्राथमिकता के अनुसार किए जा सकें। वन एवं वन्य प्राणी सुरक्षा को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वन्य प्राणी से प्रभावित मामलों में मुआवजे का भुगतान शीघ्र करने पर विशेष जोर दिया गया है।

    इसके साथ ही वन अपराध, अवैध खनन, अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने और वन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। पीसीसीएफ संजीव कुमार ने कहा कि इन कदमों से राज्य में वन संरक्षण मजबूत होगा और विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

    Also Read : स्कॉलरशिप के इंतजार में टूटी उम्मीद, बहन की शादी के पैसे से फीस भरने पहुंचा बेबस भाई… देखें वीडियो

    Forest Conservation forest department Forest Management Forest Officer government directives Illegal logging Illegal Mining jharkhand Principal Chief Conservator of Forests ranchi Sanjeev Kumar Wildlife Protection अवैध कटाई अवैध खनन झारखंड प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची वन अधिकारी वन विभाग वन व्यवस्था वन संरक्षण वन्यजीव सुरक्षा संजीव कुमार सरकारी निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कॉलरशिप के इंतजार में टूटी उम्मीद, बहन की शादी के पैसे से फीस भरने पहुंचा बेबस भाई… देखें वीडियो
    Next Article बुंडू का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चढ़ा ACB के हत्थे, 25 हजार रुपये ले रहा था रिश्वत

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.