Ranchi : रांची में मधेश्वर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कच्छप उर्फ अमन उरांव, अनिकेत कच्छप और मुन्ना कच्छप शामिल हैं। मुन्ना कच्छप, अमन और अनिकेत का पिता है। सभी आरोपी लोअर वर्द्धमान कम्पाउंड के झीपा कोचा टोला के रहने वाले हैं। मामूली कहा-सुनी के बाद हुए मारधाड़ में मधेश्वर सिंह की जान चली गयी थी। इस बात का खुलासा रांची के सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन ने किया है।
डीएसपी वेंकटेश रमन ने मीडिया को बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्द्धमान कम्पाउंड धोबी घाट के पास बीते 31 जनवरी की रात करीब आठ बजे मधेश्वर सिंह अपने घर से बाहर टहलने निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना कच्छप के बेटा अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर बहस हो गयी। देखते ही देखते मारधाड़ शुरू हो गया। इल्जाम है कि अमन और अनिकेत ने मधेश्वर सिंह के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उनके पिता मुन्ना कच्छप भी अपने बेटों के साथ मारपीट में शामिल हो गए।
मारपीट में मधेश्वर सिंह बेतरह जख्मी होकर मौके पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। मारधाड़ की फैली खबर मधेश्वर सिंह के घर तक पहुंची। उनका बेटा पियूष कुमार सिंह और आसपास के लोग स्पॉट पर पहुंचे और जल्दबाजी में जख्मी मधेश्वर सिंह को अस्पताल ले गये। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की फैली खरब के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया था। गुस्साए लोग एक फरवरी को सड़क पर उतर आये लालपुर चौक जाम कर दिया था। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख और सिटी डीएसपी वेंकटेश रम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम को लालपुर थानेदार रूपेश कुमार सिंह लीड कर रहे थे। टीम ने ताबड़तोड़ छामेमारी की और संदेही गुनहगार बाप-बेटों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Also Read : स्कॉलरशिप के इंतजार में टूटी उम्मीद, बहन की शादी के पैसे से फीस भरने पहुंचा बेबस भाई… देखें वीडियो


