Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले ने राजधानी समेत पूरे झारखंड में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर लोग नाराज हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी और पश्चिमी जिला की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पार्टी ने 19 और 20 अप्रैल को आंदोलन का कार्यक्रम तय किया है।

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घटना और रिम्स की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। जब लगातार बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शुरुआत से ही सख्ती दिखाती तो अपराधियों का मनोबल इतना नहीं बढ़ता। उनके अनुसार, हेमंत सोरेन के दोनों कार्यकाल में 10 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं।

    आदित्य साहू ने सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि कई मामलों में सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है, जिससे आरोपी आसानी से छूट जाते हैं और दोबारा अपराध करते हैं। उनका कहना है कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 19 अप्रैल की शाम भाजपा रांची महानगर की ओर से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 20 अप्रैल को भाजपा रांची महानगर, पूर्वी और पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आदित्य साहू ने मांग की कि ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

    Also Read : नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    No Compromise on Women's Safety; Culprits Must Be Sentenced to Death: Aditya Sahu दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई
    Next Article रांची में 74 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया, अब जब्त होंगी गाड़ियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Latest Posts

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.