Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शनिवार को सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने बालिबा गांव स्थित 193 बटालियन कैंप का दौरा किया। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और जमीनी स्तर पर चल रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की। करीब दो घंटे तक कैंप में रुककर स्पेशल डीजी ने सुरक्षा रणनीति, ऑपरेशन में आ रही चुनौतियों और जवानों की जरूरतों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि सारंडा और आसपास के इलाकों में सक्रिय नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए एक महीने का अंतिम मौका दिया गया है। तय समय में सरेंडर नहीं करने पर उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एंटी-नक्सल अभियान तेज कर दिया गया है और आने वाले समय में सारंडा को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयास और तेज होंगे। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इलाके में करीब 45 से 50 नक्सली सक्रिय हैं, लेकिन अब तक किसी संगठन की ओर से सरेंडर की पहल नहीं हुई है। इस दौरे के दौरान सीआरपीएफ और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

    इसी बीच हेलीपैड पर एक अप्रत्याशित घटना भी सामने आई। कोबरा 205 बटालियन के जवान अनिल बिस्वाल, जो पहले से मलेरिया से पीड़ित थे, अचानक बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। बताया गया कि कुल सात बीमार जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    मालूम हो कि सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां ऑपरेशन चलाना चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, लगातार चल रहे अभियानों से नक्सली गतिविधियों में कमी आई है और सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि जल्द ही यह इलाका पूरी तरह नक्सलमुक्त हो सकता है।

    Also Read : चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    or Face Strict Action Special DG's Warning to Naxals: Surrender Within a Month डीजी नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें नहीं तो सख्त कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
    Next Article नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.