Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मुंबई आतंकी हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर अमेरिका में गिरफ्तार
    देश

    मुंबई आतंकी हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर अमेरिका में गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन। वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की साजिश में शामिल पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर राणा (59) को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिर से गिरफ्तार किया गया है।
    कनाडा की नागरिकता हासिल करने वाले तहव्वुर पर आरोप है कि उसने 12 साल पहले मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की साजिश रची जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गये थे। उसपर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने का भी आरोप है जिसने मुंबई हमले को अंजाम दिया था।
    अमेरिका के अभियोलन पक्ष के मुताबिक तहव्वुर पिछले हफ्ते ही जेल से रिहा हुआ था। उसे शिकागो में 14 साल की साज हुई थी, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने और सेहत खराब होने के आधार पर सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया। भारत ने उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी, इसलिए तहव्वुर को लॉस एंजेल्स से 10 जून को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
    तहव्वुर पर वर्ष 2005 में पैगंबर मुहम्मद के कार्टून छापने वाले एक डेनिश अखबार पर हमला करने की साजिश का समर्थन करने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। कार्टून से कई कट्टर मुसलमान नाराज थे क्योंकि पैगंबर की तस्वीरें इस्लाम में निषिद्ध हैं।
    गौरतलब है कि मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमले किए थे। उनमें 166 लोग मारे गए और 300 घायल हुए थे। मरने वालों में कुछ अमेरिकी नागरिक भी थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया और अजमल कसाब को गिरफ्तार किया था। कसाब को वर्ष 2012 में फांसी दे दी गई।

    Crime news Latest news National new Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पटना में युवक की चाकू मारकर हत्या
    Next Article शहरों को चमकाने वाले श्रमिक अब गांवों को आगे बढ़ायेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.