Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामलला के दर्शन का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
    ट्रेंडिंग

    रामलला के दर्शन का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रद्धालु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रयागराज से माघ पूर्णिमा का स्नान कर रातोंरात 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पंहुच गए। अत्यधिक भीड़ को देखकर अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर उतर कर कमान संभाली। अहले सुबह से लेकर देर शाम तक रामजन्मभूमि और हनुमान गढ़ी पर श्रद्धालुओं की कतार टूटी नहीं। तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। गुरुवार को छह लाख से अधिक रामभक्तों ने रामलला के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

    लता मंगेशकर चौराहे से लेकर निकासी मार्ग तक लगभग तीन किलोमीटर और भक्ति पथ लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र की लोगों की भीड़ के चलते जमीन नही दिखाई पड़ रही थी। इन मार्गो पर भीड़ इस कदर ठसाठस भरी थी कि सभी श्रद्धालु एक दूसरे से लगभग चिपके हुए थे। इसके बावजूद भक्तों पर आस्था का चर्मोत्कर्ष दिखा। पूरे क्षेत्र में जय श्री राम के नारे का उदघोष सुनाई पड़ता रहा। माताएं दुधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर तो पिता दो साल से अधिक बच्चों को कंधे पर बैठाकर दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। सभी केवल रामनाम का जप करते दिखे। एसडीएम और मंदिर मजिस्ट्रेट अशोक सैनी ने बताया कि बुधवार को भी लगभग पांच लाख लोगों ने दर्शन किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, अब तक की यह सर्वाधिक संख्या होगी।

    रामजन्मभूमि परिसर में आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण के लिए आईजी, एडीजी और सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कमान संभाल रखी थी। इसके साथ वे बाहर की भीड़ की संख्या का भी आंकलन करते रहे। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी राजकरण नैय्यर रामपथ पर भीड़ को संभालने में जुटे रहे। तुलसी उद्यान के पास से ही बीच-बीच में श्रद्धालुओं को रोककर छोड़ा जाता रहा। इससे कहीं भी अफरातफरी की स्थिति नहीं बनने पाई। वह लगातार पुलिस कर्मियों से मोबाइल पर फीडबैक लेते दिखाई पड़े।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Ayodhya bathing devotees devotional Faith Grand Festival grandeur Hanuman Garhi Hinduism holy site India Magh Purnima officials Prayagraj queue Ram devotees Ram Janmabhoomi Ram Lalla Record religious journey Security Arrangements Temple अधिकारी अयोध्या कतार धार्मिक यात्रा पवित्र स्थल प्रयागराज भक्तिमय भव्यता भारत मंदिर महापर्व माघ पूर्णिमा रामजन्मभूमि रामभक्त रामलला रिकॉर्ड श्रद्धा श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था स्नान हनुमान गढ़ी हिंदू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल विरोधी अभियान में तैनात JAP हवलदार की मौ’त
    Next Article गर्मी का अहसास करा फिर बदला झारखंड का मौसम, जानें पूरे हफ्ते का हाल

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.