Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गर्मी का अहसास करा फिर बदला झारखंड का मौसम, जानें पूरे हफ्ते का हाल
    झारखंड

    गर्मी का अहसास करा फिर बदला झारखंड का मौसम, जानें पूरे हफ्ते का हाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बढ़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देश के उत्तरी भागों से आनेवाली बर्फीली हवा ने एक बार फिर झारखंड में कनकनी बढ़ी दी है। राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग स्थित राजधानी समेत अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है। इससे सुबह की कनकनी और बढ़ सकती है।

    राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में चार से नौ डिग्री तक की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का न्यूनमत पारा करीब चार डिग्री नीचे 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मेदिनीनगर के न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री गिरावट दर्ज की गई। राज्य में चतरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का तापमान नौ डिग्री नीचे गिरकर 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। गढ़वा, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, पाकुड़ और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। राज्य में अधितकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। रांची का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। जबकि, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सरायकेला का 35.1 डिग्री रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी भागों से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। राज्य में अगले दो दिन ठंड की स्थिति रहने के बाद नौ फरवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा। इससे न्यूनतम तापमान में फिर वृद्धि होगी। तब जाकर झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिल जाएगी। झारखंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में उत्तर की सर्द हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री और गिरने की भी संभावना है।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    24 hours 24 घंटे Capital chill cold icy wind jharkhand minimum temperature morning chill northern region southern region temperature decline. temperature drop weather change weather department Winter उत्तरी भाग कनकनी गर्मी का अहसास करा फिर बदला झारखंड का मौसम जानें पूरे हफ्ते का हाल झारखंड ठंड तापमान गिरावट तापमान में गिरावट दक्षिणी भाग न्यूनतम तापमान बर्फीली हवा मौसम परिवर्तन मौसम विभाग राजधानी सर्दी सुबह की कनकनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामलला के दर्शन का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
    Next Article 40 शहीदों को SSB के जवानों ने दी अनोखी श्रद्धांजलि… जानें कैसे

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.