Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में मॉब लिंचिंग…हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल लेकर गांव में घुसे तीन अपराधियों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
    बिहार

    बिहार में मॉब लिंचिंग…हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल लेकर गांव में घुसे तीन अपराधियों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया। गया जिले के बेलागंज थाना में डीहा गांव में मॉब लिंचिंग में जहां हथियार लेकर गांव में आये चोरों की भीड़ ने पिटाई की है। इसमें से एक की मौत हो गयी है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं, मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

    ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव से एक बारात गई थी। गांव के ज्यादातर लोग बारात गये हुए थे। पूरे गांव में सन्नाटा था। तभी स्कार्पियो सवार करीब छह लोग गांव में घुसे, जिनके हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल आदि हथियार थे।

    ग्रामीणों ने जब उन्हें रोका तो वो भागने लगे। आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे। संदेह होने पर लोगों ने शोर मचाया और फिर भीड़ ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान तीन युवक तो अपनी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गये। जबकि तीन युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गये, जिन्हें लोगों ने बेरहमी से पीटा और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

    इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए तीनों युवकों के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। मारपीट की वजह से कुरीसराय के रहने वाले युवक बाबर (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

    दो की हालत नाजुक है। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पटना के अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक बाबर के परिजनों ने बेलागंज के रामपुर मोड़ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछह और सात मार्च को झारखंड हाई कोर्ट में रहेगा अवकाश
    Next Article मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी को ईडी ने भेजा समन, एके-47 बरामद मामले में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.