Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफे की तैयारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण
    झारखंड

    झारखंड में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफे की तैयारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के पशुपालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग राज्य में मिल्क कलेक्शन सेंटर की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों से उचित मूल्य पर दुग्ध कलेक्शन करना और बिचौलियों के सिंडिकेट को समाप्त करना है. इस योजना की जानकारी कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट के औचक निरीक्षण के दौरान दी.

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि राज्य में पहले 10 हजार लीटर के स्तर पर दुग्ध कलेक्शन की शुरुआत हुई थी, लेकिन आज यह आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन 3 लाख लीटर तक पहुंच चुका है. हालांकि, बाजार की डिमांड प्रतिदिन 10 लाख लीटर की है, जिसे अन्य कंपनियां पूरा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मेधा के उत्पाद की क्वालिटी सबसे अच्छी है और यह राज्य में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी पहुंचने चाहिए.

    मंत्री ने यह भी बताया कि ग्रामीण इलाकों में बिचौलिया सक्रिय है, जो पशुपालकों को उचित मूल्य नहीं दिला पाता. इसलिए, मिल्क कलेक्शन सेंटर की संख्या बढ़ाकर बिचौलियों के प्रभाव को कम करना जरूरी है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर की एक महिला पशुपालक का उदाहरण दिया, जो 2016 से पशुपालन से जुड़ी हुई हैं और आज प्रतिमाह 2 लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर रही हैं.

    इस दौरान, मंत्री ने कैटल फीड प्रोडक्शन का भी जायजा लिया और राज्य में इसके विस्तार पर जोर दिया. इस पहल से राज्य के पशुपालकों को बेहतर अवसर मिलेंगे और कृषि क्षेत्र में समग्र विकास होगा.

    Also Read : जयपुर अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 14, कई घायल, DNA से होगी बॉडी की पहचान

    Agriculture animal husbandry Animal Husbandry Department Cattle Feed Production Cooperative. Dairy Plant Mandar Medha Dairy Middleman Milk Collection Milk Collection Center Milk Products ranchi Shilpi Neha Tirkey state development कृषि कैटल फीड प्रोडक्शन झारखंड डेयरी प्लांट दुग्ध उत्पाद दुग्ध कलेक्शन पशुपालक पशुपालन पशुपालन विभाग बिचौलिया मांडर मिल्क कलेक्शन सेंटर मेधा डेयरी रांची राज्य विकास शिल्पी नेहा तिर्की सहकारिता. Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयपुर अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 14, कई घायल, DNA से होगी बॉडी की पहचान
    Next Article झारखंड में बड़ा हादसा, गंगा में समाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी, चालक लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.