Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जयपुर अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 14, कई घायल, DNA से होगी बॉडी की पहचान
    देश

    जयपुर अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 14, कई घायल, DNA से होगी बॉडी की पहचान

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए भयानक अग्निकांड में मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं. इनमें से 28 लोगों के शरीर का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा जल चुका है. कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

    DNA टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान

    भीषण दुर्घटना में मृतकों के शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में सरकार ने शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लेने का फैसला किया है. जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल की मोर्चरी से 6 शवों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

    ये भी पढ़ें LPG और सीएनजी ट्रकों के बीच टक्कर, हुआ जोरदार धमाका, 5 जिंदा जले, 24 घायल

    बता दें कि 20 दिसंबर की सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर करीब 6 बजे एक एलपीजी टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके से आग की लपटों ने हाईवे पर गुजर रहे लगभग 40 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में झुलसी हुई स्लीपर बस का परमिट 16 महीने पहले 25 अगस्त 2023 को समाप्त हो चुका था. इसके बावजूद बस नियमित रूप से बुकिंग पर चल रही थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, जांच के लिए कमेटी गठित

    सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत से 20 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है. इस पर मुख्य सचिव के निर्देश पर एक संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है. कमेटी दुर्घटना के सभी पहलुओं, परिवहन विभाग की लापरवाही और सड़क निर्माण की खामियों की जांच करेगी.

    मुआवजे का ऐलान

    राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. केंद्र सरकार ने भी मृतकों के लिए 2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

    हादसे में राजस्थान पुलिस की 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल अनीता मीणा की भी जान चली गई, जिनकी पहचान पैरों की बिछिया से हुई.
    हादसे के समय ऑटो चालक शत्रुघ्न ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया.
    स्लीपर बस में मौजूद 34 यात्रियों में से 20 अस्पताल लाए गए, जबकि 14 यात्रियों का अब तक कोई पता नहीं चला है.

     

    अग्निकांड एलपीजी टैंकर टक्कर जयपुर खबर जयपुर हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे जांच कमेटी डीएनए टेस्ट परमिट एक्सपायर परिवहन विभाग. भ्रष्टाचार मुआवजा मृतकों की पहचान राजस्थान सरकार रोड सेफ्टी लापरवाही सुप्रीम कोर्ट कमेटी स्लीपर बस हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRBI ने इस बैंक पर लगाया 27.30 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article झारखंड में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफे की तैयारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.