Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Assam Flood
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    असम में बाढ़ की स्थिति ने गंभीर रूप ले लिया है. राज्य के 25 जिलों में 1,800 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 10 की मौत के बाद, अब तक 41 लोगों की मौत की खबर है, जबकि हजारों पशुधन भी बाढ़ के पानी में बह गए हैं.

    बादल फटने से बिगड़े हालात, 148 से ज्यादा राहत शिविर बनाए गए

    ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने की खबर है, जिससे स्थानीय स्तर पर सामान्य से 436 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. जिसके कारण बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गई. बाढ़ से ऐसे गांव भी प्रभावित हुए हैं, जहां पहले इस प्रकार की तबाही देखने को नहीं मिली थी.

    राज्य सरकार के अनुसार, राहत और बचाव कार्यों के लिए सरकार ने पूरी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है. भारतीय वायु सेना, NDRF और राज्य की विभिन्न एजेंसियां लगातार बचाव एवं निकासी अभियान चला रही हैं. प्रभावित इलाकों में हवाई और नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

    बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 148 से अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां करीब 30,000 लोग फिलहाल शरण लिए हुए हैं. प्रशासन की टीमें प्रभावित परिवारों तक भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी हैं.

    पहुंचाई जा रही है राहत सामग्री

    वर्तमान में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है. जिसमें 3 लाख किलोग्राम से अधिक चावल और अन्य आवश्यक राहत सामग्री शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी है.

    वहीं राज्य सरकार तत्काल राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित परिवारों के दीर्घकालिक पुनर्वास की भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए विभिन्न विभागों और भारत सरकार के साथ मिलकर एक व्यापक पुनर्वास पैकेज तैयार कर रहा है.

    सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि बाढ़ का तत्काल संकट कम होने के बाद पड़ोसी राज्यों के साथ एक संरचित संवाद शुरू किया जाएगा. इसका उद्देश्य ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने और ऐसी अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए बेहतर अंतरराज्यीय समन्वय तंत्र विकसित करना है.

    सरकार का कहना है कि फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना, प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना और संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ा रहना है.

    Also Read : असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    Assam Flood बादल फटने से बिगड़े हालात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी
    Next Article रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.