Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Congress BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में नीट और जेपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तनातनी अब सड़क पर पहुंच गई है. बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था. इसके जवाब में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने हरमू रोड पहुंच गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर जुट गए.

    कुछ ही देर में दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. पहले नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया. दोनों तरफ से पत्थर, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकी गईं. धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने की भी बात सामने आई है. इस दौरान घटना की कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी के सिर में चोट लग गई.

    बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता एक बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की.

    पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अंतिम बैरिकेडिंग लगा रखी थी. इसी दौरान दोनों पक्षों के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर एक-दूसरे के सामने आ गए. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया.

    इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में निकाले गए मार्च को पुलिस ने सुभाष चौक के पास रोक दिया था. इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक आमने-सामने रहे. करीब 45 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होती रही.

    दोनों पार्टियों ने निकाले एक दूसरे के खिलाफ नारें

    भाजपा कार्यकर्ता ‘राहुल गांधी चोर है’ और ‘झारखंड सरकार युवाओं को न्याय दे’ जैसे नारे लगाते रहे. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’, ‘चंदा चोर गद्दी छोड़ो’ और ‘नीट पेपर लीक के आरोपी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए.

    भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस टकराव के बाद हरमू रोड पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा. पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया.

    Also Read : जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    NEET-JPSC भाजपा-कांग्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAssam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित
    Next Article JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.