Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»MDH, Everest Masala Row : FSSAI की आयी रिपोर्ट, कहा- भारतीय मसालों में कैंसर वाले तत्व नहीं
    ट्रेंडिंग

    MDH, Everest Masala Row : FSSAI की आयी रिपोर्ट, कहा- भारतीय मसालों में कैंसर वाले तत्व नहीं

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : FSSAI ने भारतीय बाजारों से मसालों के नमूनों का परीक्षण करने के बाद दावा किया है कि किसी भी नमूने में कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) नहीं पाया गया. इन मसालों में एवरेस्ट और एमडीएच भी शामिल हैं, जिन पर हांगकांग ने यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इनमें एथिलीन ऑक्साइड होता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है.

    300 से अधिक लिए गए थे मसालों के नमूने

    एफएसएसएआई ने कहा कि उसने देश भर से 300 से अधिक नमूने एकत्र किए लेकिन उनमें से किसी में भी एथिलीन ऑक्साइड नहीं पाया गया. बता दें कि लोकप्रिय मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट पर सिंगापुर और हांगकांग में सवाल उठने और उनमें कैंसर के लिए जिम्मेदार ईटीओ की मौजूदगी पर सवाल उठने के बाद एफएसएसएआई ने मसालों के नमूने लिए थे, जिसके नतीजे अब सामने आ गए हैं.

    विवाद के बाद एफएसएसएआई ने एवरेस्ट मसालों की दो विनिर्माण इकाइयों से 9 नमूने परीक्षण के लिए लिए, जबकि एमडीएच की 11 विनिर्माण इकाइयों से 25 नमूने लिए गए. दोनों कंपनियों की इकाइयों से लिए गए कुल 34 सैंपल में से 28 की रिपोर्ट आ गई है और सभी पूरी तरह से साफ हैं. इतना ही नहीं, अन्य ब्रांड के मसालों के 300 नमूनों में से किसी में भी ईटीओ नहीं पाया गया.

    इस मामले में विवाद के बाद 22 अप्रैल को देश के अलग-अलग हिस्सों में ये नमूने लिए गए. खाद्य आयुक्तों को नमूने लेने के निर्देश दिए गए, जिनकी गहनता से जांच की गई. जांच के दौरान सभी भारतीय मसाले ईटीओ मुक्त पाए गए.

    क्यों मचा हंगामा?

    अप्रैल में हांगकांग और सिंगापुर ने लोकप्रिय मसाला ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि उनके उत्पादों में कैंसरकारी रसायन ईटीओ की मौजूदगी पाई गई थी. नेपाल ने भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था और भारतीय मसालों को खरीदने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब सभी मसाले बेदाग हो गए हैं.

    बता दें कि साल 2023-24 में अकेले भारत ने पूरी दुनिया के कुल मसालों का 12 फीसदी निर्यात किया, जिसकी कुल कीमत 4.25 अरब डॉलर थी. हालांकि इस विवाद के बाद मसालों की बिक्री में थोड़ी गिरावट आ सकती है. ऐसे में अब जब जांच के नतीजे आ गए हैं तो एक बार फिर भारतीय मसाले वैश्विक बाजार में छाने वाले हैं.

    इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, लगाया ये आरोप

     

    City News Current News Daily News Everest Masala Row Johar Live Latest news Local News Main News MDH News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ी खबर : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, लगाया ये आरोप
    Next Article JPSC : सहायक आचार्य अभ्यर्थी परेशान, चौथे विषय के चयन के लिए नहीं कर पा रहे लॉगिन

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.