Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 6:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मनीष कश्यप ने जूनियर डॉक्टरों पर लगाया आरोप, इलाज में लापरवाही और रिपोर्ट को लेकर हुआ झगड़ा
    बिहार

    मनीष कश्यप ने जूनियर डॉक्टरों पर लगाया आरोप, इलाज में लापरवाही और रिपोर्ट को लेकर हुआ झगड़ा

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) एक नई विवादास्पद घटना को लेकर चर्चा में है। यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप ने आरोप लगाया है कि सोमवार को अस्पताल में करीब 200 जूनियर डॉक्टरों ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

    मनीष ने बताया कि वे अस्पताल में एक 16-17 साल की लड़की के इलाज के सिलसिले में पहुंचे थे, जिसे शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। उनके अनुसार, रविवार तक लड़की का इलाज शुरू नहीं हुआ था। जब उन्होंने इस देरी का कारण पूछा तो डॉक्टरों ने कहा कि जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बाद मनीष खुद रिपोर्ट लेने गए और लगभग 15-20 मिनट में वह रिपोर्ट लेकर लौट आए।

    उन्होंने जब डॉक्टरों से इलाज शुरू करने को कहा तो बहस शुरू हो गई। डॉक्टरों को लगा कि मनीष उनकी विशेषज्ञता पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान मनीष ने अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की कमी का मुद्दा भी उठाया। इस पर एक महिला डॉक्टर से उनकी तीखी बहस हो गई। मनीष ने कहा कि वे अस्पताल के सुपरिटेंडेंट से शिकायत करेंगे, जिस पर महिला डॉक्टर ने उन्हें खुली चुनौती दी कि जो करना हो कर लें।

    इसके बाद मनीष सुपरिटेंडेंट के केबिन पहुंचे, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे। उसी समय वहां करीब 200 जूनियर डॉक्टर एकत्र हो गए और मनीष पर हमला कर दिया। मनीष का कहना है कि उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए और इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा।

    अब मनीष इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने लाई जाए ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मामले के राजनीतिक रूप लेने की संभावना भी जताई जा रही है क्योंकि मनीष कश्यप बिहार में सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर जनता की खास नजर रहती है।

    Also read: स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग के साथ DC की बैठक, दिए गए कई निर्देश…

    Also read: 800 करोड़ के GST घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 शेल कंपनियों के 60 लाख जब्त

    Bihar Bihar news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोजनाओं में धीमी प्रगति पर बिफरे DC, क्या बोले… जानिये
    Next Article बढ़ती चली जा रही है MGM में दिक्कतें, डॉक्टर नहीं पहुंचे ओपीडी…

    Related Posts

    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली में नीतीश कुमार की एंट्री: नया बंगला, Z+ सुरक्षा तैयार

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार के CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    फुल एक्शन मोड में CM सम्राट चौधरी, जनता की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.