Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, जंगल से पुलिस के हत्थे चढे़ दो ठग
    झारखंड

    गिरिडीह में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, जंगल से पुलिस के हत्थे चढे़ दो ठग

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के पास तेलखारी जंगल में छिपे दो साइबर ठगों को साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर धर दबोचा गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग जंगल में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद टीम ने तुरंत छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया।

    मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं के जरिए लोगों को फंसाकर ठगी की जा रही थी। फिलहाल जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि और भी सुराग मिल सकें।

    गूगल पेड के जरिए बनाते थे फर्जी अपॉइंटमेंट पेज

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिद अफरीदी और मो. शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। वे गूगल पेड का इस्तेमाल कर नामी अस्पतालों के फर्जी अपॉइंटमेंट बुकिंग पेज बनाते थे। उस पेज पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालते और लोगों को भरोसा दिलाते कि वे असली अस्पताल से जुड़े हैं।

    पहले भी जा चुका है जेल

    जब कोई व्यक्ति अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करता, तो उसे “हॉस्पिटल अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप” का एक फर्जी लिंक भेज दिया जाता। जैसे ही सामने वाला उस लिंक पर क्लिक करता, उसका फोन हैक हो जाता और ठग उसके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते थे। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या-07/2026 दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी मो. शमशाद अंसारी पहले भी साइबर ठगी के एक मामले (कांड संख्या-37/2023) में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद भी उसने अपना पुराना धंधा नहीं छोड़ा और फिर से ठगी में जुट गया।

    पुलिस की अपील : अनजान लिंक पर क्लिक न करें

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अस्पताल या किसी भी सेवा की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या नंबर से ही करें। साइबर थाना प्रभारी ने कहा कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : रामगढ़ में होली और रमजान को लेकर जिला प्रशासन हुआ सतर्क, 61 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

    bank fraud cyber crime Cyber ​​Criminal Arrested cyber fraud Cyber ​​police station Giridih digital fraud fake appointment booking fake link fraud in the name of hospital Gandey police station Giridih Google paid fraud jharkhand crime news Jharkhand police Kachel village Mo Shamshad Ansari mobile seized online fraud online scam alert Raid Shahid Afridi SIM card recovered Telkhari forest अस्पताल के नाम पर ठगी ऑनलाइन फ्रॉड ऑनलाइन स्कैम अलर्ट कछेल गांव गांडेय थाना गिरिडीह गूगल पेड फ्रॉड छापेमारी झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड पुलिस डिजिटल ठगी तेलखारी जंगल फर्जी अपॉइंटमेंट बुकिंग फर्जी लिंक बैंक फ्रॉड मो शमशाद अंसारी मोबाइल जब्त साइबर अपराधी गिरफ्तार साइबर क्राइम साइबर ठगी साइबर थाना गिरिडीह साहिद अफरीदी सिम कार्ड बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में होली और रमजान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, 61 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात
    Next Article सऊदी तेल रिफाइनरी पर हमला, आग की लपटों में घिरी दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्ट फैसिलिटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.