Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ में होली और रमजान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, 61 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात
    झारखंड

    रामगढ़ में होली और रमजान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, 61 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता DC फैज अक अहमद मुमताज ने की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्य शामिल रहे।

    DC की अपील: भाईचारा बनाए रखें

    बैठक की शुरुआत में DC ने सभी को होली और रमजान की शुभकामनाएं दी और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि बिना पुष्टि किसी भी संदेश या पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा न करें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष 06553-222005 पर दें।

    सोशल मीडिया और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी

    DC ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन के आदेश के तहत जिले के 61 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में तीन पालियों में गश्ती दंडाधिकारी तैनात रहेंगे और जिला नियंत्रण कक्ष में भी तीन पालियों में अधिकारी ड्यूटी करेंगे।

    वाहन जांच और सुरक्षा उपाय

    बैठक में DC ने पर्व के दौरान वाहन जांच अभियान चलाने, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा गया।

    प्रशासन का संदेश

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामगढ़ में होली और रमजान का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Also Read : पाकुड़ में इस बार ऐतिहासिक होगा होलिका दहन, रथबड़ी मैदान में होगा खास आयोजन

    Community Harmony District Administration Faiz Ak Ahmed Mumtaz Hoili Festival Holi 2026 law and order peace committee Police Deployment public safety Ramadan 2026 Ramgarh religious harmony security measures Social Media Monitoring Vigilance
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में इस बार ऐतिहासिक होगा होलिका दहन, रथबड़ी मैदान में होगा खास आयोजन
    Next Article गिरिडीह में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, जंगल से पुलिस के हत्थे चढे़ दो ठग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.