Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»टिड्डी नियंत्रण अभियान जोरों पर, चपेट में 7 राज्यों के 84 जिले
    देश

    टिड्डी नियंत्रण अभियान जोरों पर, चपेट में 7 राज्यों के 84 जिले

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। हरियाली के दुश्मन टिड्डी दल के चपेट में आए सात राज्यों के 84 जिलों के एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में टिडिड्यों का नियंत्रण किया जा चुका है और इस समय राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में टिड्डी नियंत्रण जोरों पर चल रहा है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से मिली। पाकिस्तान के रास्ते भारत में टिड्डियों के दो झुंडों के प्रवेश की रिपोर्ट के बाद नियंत्रण अभियान तेज हो गया है। बताया जाता है कि एक झुंड बीकानेर और दूसरा श्रीगंगानगर जिले में प्रवेश किया है।

    मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यों के कृषि विभागों, स्थानीय प्रशासन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मदद से नियंत्रण कार्य चल रहा है।

    केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया कि 21 जून, 2020 तक राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 114,026 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण किया गया है, जबकि गुजरात और मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से टिड्डी नियंत्रण अभियान जोरों पर चल रहा है।

    टिड्डी सर्कल कार्यालयों द्वारा 62 स्प्रे उपकरणों (21 माइक्रोनियर और 41 उलमास्ट) का उपयोग किया जा रहा है, जबकि सर्वेक्षण और नियंत्रण कार्य के लिए टिड्डी चेतावनी संगठन के 200 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

    टिड्डी चेतावनी संगठन कार्यालय और सभी 10 टिड्डी सर्कल कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अनुसूचित रेगिस्तान क्षेत्र से परे, टिड्डी के प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्थान में जयपुर, अजमेर, दौसा और चित्तौड़गढ़, मध्य प्रदेश में शिवपुरीय और झांसी, उत्तर प्रदेश में अस्थायी बेस कैंप स्थापित किए गए हैं।

    इस समय राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, नागौर, और अजमेर जिलों, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले और उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परिपक्व वयस्कों की आंतरायिक आबादी के साथ अपरिपक्व गुलाबी टिड्डियां सक्रिय हैं।

    ट्रैक्टर और अग्निशमन दस्तों की सहायता से सुबह के दौरान नियंत्रण कार्य रोजाना चल रहा है और इसके लिए राजस्थान में कुल 2142 ट्रैक्टर और 46 फायर ब्रिगेड वाहन, मध्य प्रदेश में कुल 83 ट्रैक्टर और 47 फायर ब्रिगेड वाहन और उत्तर प्रदेश 4 ट्रैक्टर और 16 फायर ब्रिगेड वाहन, पंजाब कुल 50 ट्रैक्टर और 6 फायर ब्रिगेड वाहन और गुजरात में 38 ट्रैक्टर तैनात किए गए हैं!

    agriculture ministry breaking news in hindi hindi news locust locust control operation is in full swing news in hindi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 फीसदी से नीचे जा सकता है पीपीएफ का ब्याज
    Next Article …..फिर अन्य प्रदेशों की ओर लौटने लगे परेशान प्रवासी मजदूर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.