Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»समस्तीपुर में सफाईकर्मी की पुलिस कस्टडी में मौत पर LJP की मांग, रिटायर जज से हो मामले की जांच
    बिहार

    समस्तीपुर में सफाईकर्मी की पुलिस कस्टडी में मौत पर LJP की मांग, रिटायर जज से हो मामले की जांच

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने समस्तीपुर के रोसड़ा में सफाईकर्मी राम सेवक राय की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाया है. उन्होंने मामले की जांच रिटायर जज के द्वारा कराए जाने की मांग की. साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और सरकारी नौकरी दी जाए.

    एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने संजय पासवान के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम गठित की थी. टीम ने रोसड़ा में नगर परिषद कर्मी राम सेवक राम के घर जाकर उसके परिजनों से भेंट की और मामले की पूरी जानकारी ली. इस बारे में एलजेपी नेता ने कहा कि पुलिस की पिटाई से पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हुई है. राम सेवक राम अपने वेतन की मांग कर रहे थे, इशी को लेकर उसको पीटा गया.

    प्रधान महासचिव संजय पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस दिन-रात शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत कर शराब का धंधा कराने में मशगूल रहती है. उन्होंने कहा कि मृतक राम सेवक राम के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए. साथ ही इस घटना की जांच रिटायर जज के द्वारा कराई जाए.

    एलजेपी नेता ने कहा कि पत्रकारों पर जो फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उसे प्रशासन अभिलंब वापस ले. उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे ग्रामीण निर्दोष हैं, लिहाजा उन पर से भी मुकदमा वापस लिया जाए.

    दरअसल पिछले शुक्रवार को पुलिस ने ईओ जयचंद्र अकेला को थप्पड़ मारने के आरोप में राम सेवक को गिरफ्तार किया गया था. हाजत में ही रविवार की शाम सफाईकर्मी की तबीयत अचानक खराब हो गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पुलिस ने रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. इसके बाद परिजन उसे पटना ले जाने के बजाए इलाज के लिए वापस रोसड़ा लेकर चले गए थे. बुधवार को फिर से रामसेवक को उसके घर के लोग वापस इलाज करवाने के लिए पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पंचायत चुनाव: टाना भगत ने की पंचायत चुनाव रद्द कराने की मांग, रैली निकालकर सरकार को दी चेतावनी
    Next Article रोहतास में जुआ खेलने के विवाद में दोस्त का किया था मर्डर, 30 घंटे के अंदर 3 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.