Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जानें 29 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है LEAP YEAR
    ट्रेंडिंग

    जानें 29 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है LEAP YEAR

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2024Updated:February 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Leap Year 2024 : 2024 का साल लीप ईयर है, फरवरी का महीना 29 दिन का है. अब बड़ा सवाल यह है कि लीप ईयर क्या होता है? कभी सोचा है कि हर चार साल बाद फरवरी में 29 तारीख क्यों आती है? क्या ये एक गलती है या फिर इसके पीछे वाकई कुछ विज्ञान है?

    दरअसल, दुनिया में जो कुछ भी होता है, उसके पीछे विज्ञान जरूर होता है. हर 4 साल बाद फरवरी में 29 की तारीख इसलिए आती है, ताकि हमारा कैलेंडर ईयर सोलर ईयर से मेल खा सके. आमतौर पर माना जाता है कि यह पृथ्वी की सूर्य की परिक्रमा से जुड़ा हुआ है. लेकिन ये सही नहीं है. और इसी को ठीक करने के लिए फरवरी महीने में 29 की तारीख जोड़ी गई. इस बारे में आगे बढ़े, उससे पहले ये भी जान लेते हैं कि सदियों पहले फरवरी 28 या 29 की नहीं हुआ करती थी. तब फरवरी भी 30 दिन का महीना हुआ करता था. लेकिन रोमन सम्राट सीजर ऑगस्टस के घमंड के कारण ये 28 दिन की हो गई.

    फरवरी ऐसे बना सबसे छोटा महीना

    इसके लिए इतिहास में जाना होगा. ईसा के जन्म से 46 साल पहले रोमन सम्राट जूलियस सीजर ने नई गणनाओं के आधार पर नया कैलेंडर तैयार किया. इस कैलेंडर में 12 महीने थे.

    44 ईसा पूर्व में जूलियस सीजर की हत्या हो गई. उनके सम्मान में कैलेंडर के सातवें महीने का नाम जुलाई रखा गया. जुलाई में 31 दिन हुआ करते थे. जूलियस सीजर के बाद सीजर ऑगस्टस सम्राट बने. उनके नाम पर आठवें महीने का नाम अगस्त पड़ा.

    अब ऑगस्टस को इस बात से चिढ़ थी कि जूलियस सीजर के नाम पर रखे गए जुलाई महीने में 31 दिन थे, लेकिन उनके नाम पर रखे गए अगस्त महीने में 29 ही दिन हुआ करते थे.

    ऑगस्टस ने अगस्त को भी जुलाई के बराबर बनाने की ठान ली. और कैलेंडर में बदलाव कर दिया. इस तरह अगस्त महीने में 31 दिन हो गए. और फरवरी में 28 दिन हो गए.

    इसलिए बढ़ा हर 4 साल में 1 दिन

    रोमन साम्राज्य में कैलेंडर का चलन था. जूलियस सीजर के सम्राट बनने से पहले तक जो कैलेंडर था, उसमें 355 दिन हुआ करते थे. तब सोलर ईयर से कैलेंडर ईयर को मेल करने के लिए हर दो साल में 22 दिन जोड़े जाते थे.

    लेकिन इससे कई सारी समस्याएं होने लगीं. फिर जूलियस सीजर ने नए सिरे से गणनाएं करवाईं. इसमें सामने आया कि पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन 6 घंटे का समय लगता है. इसलिए कैलेंडर को 365 दिन का कर दिया गया.

    इसके साथ ही जूलियस सीजर ने खगोलशास्त्री सोसिजेनेस को ये अतिरिक्त घंटे का समाधान करने को कहा. उन्होंने सुझाव दिया कि हर चार साल में एक दिन बढ़ा दिया जाए. और इस तरह से हर चार साल बाद 366 दिन का एक कैलेंडर ईयर बना.

    आखिरकार ऐसे निकला तोड़

    कैलेंडर पर लगातार काम होता रहा. 15वीं सदी में रोमन चर्च के पोप ग्रेगोरी 13वें ने फिर नए सिरे से कैलेंडर पर काम शुरू किया. उन्होंने अपनी गणना में पाया कि पृथ्वी को सूर्य का चक्कर पूरा करने में 365 दिन 6 घंटे का वक्त नहीं लगता है. बल्कि पृथ्वी 365 दिन, 5 घंटे, 46 मिनट और 48 सेकंड में सूर्य का एक चक्कर पूरा करती है. उन्होंने पाया कि इस वजह से हर 400 साल में समय तीन दिन पीछे हो रहा था. ऐसे में 16वीं सदी आते-आते समय 10 दिन पीछे हो चुका था.

    इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे पटना, बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Leap Year 2029 Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लीप ईयर 2029 लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRSS प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे पटना, बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात
    Next Article पटना में बीते दो दिनों में कोरोना के 22 नये मरीज, 4 साल के बच्चे की मौत, मचा हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.