Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»Aaj Ka Rashifal, 01 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 01 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2026Updated:March 1, 2026No Comments4 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राशिफल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मार्च की शुरुआत कर्क राशि से हो रही है और चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। गुरु मिथुन राशि में हैं, शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सिंह राशि में केतु स्थित हैं, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु कुंभ राशि में हैं। खास बात यह है कि बुध वक्री हो चुके हैं, जिसका असर संचार, निर्णय और व्यापारिक गतिविधियों पर साफ दिखाई देगा। कुल मिलाकर स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है, लेकिन बीच-बीच में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

    मेष राशि : नए रास्ते खुलेंगे, पर कलह से बचें

    मेष राशि वालों को घर-परिवार में विवाद से बचकर रहना चाहिए। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। सेहत थोड़ी नरम-गरम रह सकती है। प्रेम संबंधों में भ्रम या एक से ज्यादा विकल्प के कारण तनाव हो सकता है। संतान की सेहत या मानसिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आय के नए रास्ते खुलेंगे। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

    वृषभ राशि : पराक्रम से स्थिति होगी मजबूत

    आप पूरे जोश में रहेंगे। बिजनेस में हलचल रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में ऊपर-नीचे चलता रहेगा। माँ काली को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

    मिथुन राशि : धन लाभ के संकेत, निवेश से बचें

    यह समय धनदायक है। परिवार या मित्रों का दायरा बढ़ेगा। व्यापार ठीक चलेगा, लेकिन अभी निवेश करने से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। माँ काली की आराधना करना शुभ रहेगा।

    कर्क राशि : मुश्किल में राहत का समय

    कर्क राशि वालों के लिए यह बुरे समय में अच्छा समय है। स्वास्थ्य में अस्थायी सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी सामान्य है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। बजरंगबली की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

    सिंह राशि : मानसिक दबाव, पर राहत नजदीक

    सिंह राशि के जातकों को मानसिक तनाव और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। कर्ज की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन यह समय ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    कन्या राशि : आय के नए स्रोत खुलेंगे

    कन्या राशि वालों के लिए अच्छी खबर है। नए आय स्रोत बनेंगे और पुरानी जगह से भी धन मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस पाने के लिए समय अनुकूल है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप जीतेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

    तुला राशि : कोर्ट-कचहरी में सफलता

    तुला राशि वालों को कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन निजी जीवन में तनाव रह सकता है। शनिदेव की पूजा लाभकारी रहेगी।

    वृश्चिक राशि : भाग्य साथ देगा, घर में तनाव

    वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य मजबूत रहेगा। रोजी-रोजगार में प्रगति होगी। लेकिन घर का माहौल थोड़ा खराब रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें, विवाद की आशंका है। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

    धनु राशि : जोखिम से बचें

    धनु राशि वालों को इस समय सावधानी से चलना चाहिए। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। चोट लगने की आशंका है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल वस्तु पास रखें।

    मकर राशि : धन लाभ, पर विवाद संभव

    मकर राशि वालों के लिए समय धनदायक है, लेकिन पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में बहस की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। माँ काली की पूजा करें।

    कुंभ राशि : उथल-पुथल के बीच सीखने का समय

    कुंभ राशि वालों के मन में अस्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार—हर क्षेत्र में हलचल रहेगी। हालांकि यह समय आपको बहुत कुछ सिखाएगा। अंत में जीत आपकी होगी। गणेश जी की आराधना करना शुभ रहेगा।

    मीन राशि : विद्यार्थियों के लिए सुनहरा समय

    मीन राशि के छात्रों और लेखन-पठन से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश से बचें, बड़ा जोखिम हो सकता है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

    Also Read : रांची से लापता हुए चार बच्चे मिले, सुखदेवनगर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला

    Aquarius Aries Astrology News Cancer Capricorn Gemini Horoscope Jupiter Transit Leo Libra March Horoscope Mercury Retrograde Moon in Pushya Nakshatra Pisces planetary positions Sagittarius Saturn transit Scorpio Taurus Vedic Astrology Virgo कन्या राशि कर्क राशि कुंभ राशि गुरु गोचर ग्रहों की स्थिति चंद्रमा पुष्य नक्षत्र ज्योतिष समाचार तुला राशि धनु राशि बुध वक्री मकर राशि मार्च राशिफल मिथुन राशि मीन राशि मेष राशि राशिफल वृश्चिक राशि वृषभ राशि वैदिक ज्योतिष शनि गोचर सिंह राशि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से लापता हुए चार बच्चे मिले, सुखदेवनगर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला
    Next Article चाईबासा में IED ब्लास्ट, कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.