Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वट सावित्री पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में शनिवार को वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं और विधि-विधान से वट सावित्री पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। पूजा के दौरान कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी।

    पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत

    धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और अटूट विश्वास से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाए थे। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं हर साल वट सावित्री का व्रत रखती हैं। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा और वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए पूजा की। कई महिलाओं ने बताया कि यह व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। राज्य के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। वट वृक्षों के आसपास रंगोली सजाई गई थी और महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए। कई जगहों पर महिलाओं ने समूह में पूजा की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर, बिंदी, फल और अन्य पूजन सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने एक-दूसरे के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

    Also Read : सिमडेगा में बेखौफ अपराधी, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मा’री गोली

    harkhand News Hindu festival Latest news Religious News Today News Trending News Vat Savitri Puja Vat Savitri Vrat Women Fast
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली
    Next Article SNMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें बढ़ीं, सरकार ने दी स्वीकृति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.