Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सिमडेगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली
    झारखंड

    सिमडेगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    AI generated image
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simedega : सिमडेगा जिले में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला पीडीएस डीलर को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी भाग चुके थे।

    हालत गंभीर, रिम्स रेफर

    घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारने की इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ रहा है और अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    Also Read : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप
    Breaking news jharkhand crime news Latest news News Samvad PDS Dealer Shot Ranchi RIMS Simdega news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप
    Next Article वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.