Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सिकंदरपुर और ब्रह्मपुरा किला चौक रोड पर चलने से पहले जानें ये जरूरी जानकारी, लेटेस्ट अपडेट
    बिहार

    सिकंदरपुर और ब्रह्मपुरा किला चौक रोड पर चलने से पहले जानें ये जरूरी जानकारी, लेटेस्ट अपडेट

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अंडरग्राउंड सीवरेज नेटवर्क और ड्रेनेज वर्क के साथ सड़क मरम्मत के कारण 28 दिसंबर (शनिवार) से 03 जनवरी (शुक्रवार) तक सिकंदरपुर और ब्रह्मपुरा किला रोड को पूरी तरह से बंद किया जाएगा. नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के एमडी विक्रम विरकर ने निर्माण एजेंसी के आग्रह पर नगरपालिका एक्ट की धारा 310 के तहत रोड को ब्लॉक करने का आदेश दिया हैं.

    इस दौरान आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई हैं. सिकंदरपुर से रानी सती मंदिर तक रोड ब्लॉक होने पर, लोग अखाड़ाघाट सुधा डेयरी, प्रभात जर्दा फैक्ट्री से एसएसपी कोठी रोड होते हुए सीधे सिकंदरपुर हनुमान मंदिर चौक के रास्ते कर्बला कंपनीबाग तक जा सकते हैं. इसके अलावा, सिकंदरपुर चौक से सरैयागंज टावर रोड होते हुए भी लोग कंपनीबाग की तरफ जा सकते हैं.

    नगर आयुक्त ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया हैं कि सीवरेज वर्क और सड़क मरम्मत के कार्य को मजबूत बैरिकेडिंग के साथ किया जाए और नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो. साथ ही, सरैयागंज टावर रोड के वन-वे को भी समाप्त कर दिया गया हैं जब तक सिकंदरपुर रोड बंद रहेगा.

    स्टेशन रोड पर बढ़ी धूलकण की समस्या

    वहीं, स्टेशन रोड पर निर्माण कार्य के चलते भारी धूलकण उड़ रहा हैं, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही हैं. नगर निगम गेट से लेकर मालगोदाम चौक तक हो रहे निर्माण कार्यों के कारण धूलकण इतना बढ़ गया हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं. विद्या विहार सरकारी स्कूल के छात्रों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही हैं. हालांकि, निर्माण एजेंसी की ओर से धूलकण को नियंत्रित करने के लिए एक बार भी पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा हैं, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही हैं.

    नगर निगम को इस समस्या को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं, ताकि शहरवासियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो.

    Also Read : पुराने ऑटो और ई-रिक्शा परमिट होंगे रद्द, नया परमिट रूट और जोन वाइज जारी होगा

    Akhadaghat alternative route Barricading Brahmpura Kila Road construction agency Construction work dust pollution Municipal Act Municipal Commissioner Municipal Corporation Muzaffarpur news Prabhat Zarda Factory road closure Road Repair Saraiyaganj Tower Road sewerage work Sikanderpur Road Smart City SSP Kothi Road Station Road Sudha Dairy Vidya Vihar School Vikram Virkar water sprinkling अखाड़ाघाट एसएसपी कोठी रोड धूलकण नगर आयुक्त नगर निगम नगरपालिका एक्ट निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य पानी का छिड़काव प्रभात जर्दा फैक्ट्री बैरिकेडिंग ब्रह्मपुरा किला रोड मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर समाचारMuzaffarpur रोड ब्लॉक विक्रम विरकर विद्या विहार स्कूल वैकल्पिक मार्ग सड़क मरम्मत सरैयागंज टावर रोड सिकंदरपुर रोड सीवरेज वर्क सुधा डेयरी स्टेशन रोड स्मार्ट सिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ में बुकिंग के नाम पर ठगी, गिरोह के 4 गिरफ्तार, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइट्स बंद कराईं
    Next Article हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने देर रात इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति पर जलाने का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.