Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने देर रात इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति पर जलाने का आरोप
    क्राइम

    हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने देर रात इलाज के दौरान तोड़ा दम, पति पर जलाने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : जिले के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी ने देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अनीता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप उनके भाई राजू कुमार गुप्ता ने अपने जीजा अशोक कुमार और उनके परिजनों पर लगाया है. 26 दिसंबर की सुबह अनीता कुमारी जली थी.

    एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता ने मामले में अपने जीजा अशोक कुमार समेत उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार व उसकी पत्नी रिंकू देवी के खिलाफ आरोप लगाया है. राजू कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी बहन अनीता कुमारी 65 फीसदी जल गई थी और उसका रांची के देव कमल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. यहां शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया.

    क्या है मामला

    लोहसिंघना थाने में दिए आवेदन में राजू गुप्ता द्वारा कहा गया है कि 26 दिसंबर की सुबह 08.45 बजे उसकी बहन अनीता कुमारी के पति सदर एसडीओ हजारीबाग ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बहन जल गई है.  इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया. आनन-फानन में पुनः फोन किया तो पता चला कि उनकी बहन को आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग से रेफर कर दिया गया है और उसे बोकारो बीजीएच हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. जबकि घटना कैसे और कब हुई ये नहीं बताया गया. राजू कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि इसके बाद जब वह बोकारो हॉस्पिटल पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन का शरीर और मुंह काफी जल गया है. डॉक्टर से मिलने पर बताया गया कि अनीता कुमारी का 65 प्रतिशत शरीर जल चुका है. वह बार-बार बोल रही थी कि उसके पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है.

    क्यों एसडीओ की पत्नी ने लगाई आग

    आवेदन में कहा गया है कि अवैध संबंध के मामले को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. एक बार इस मामले में दोनों परिवारों के लोगों ने बैठ कर बातचीत भी की थी. जिसमें अशोक कुमार ने बोला था कि अगली बार से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. फिर एक बार बीच में इसी मामले में दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ. जिसके बाद उनके घर पहुंचने पर अशोक कुमार ने कहा कि जहां जाना है जाओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता अनुमंडल पदाधिकारी हूं, सबको बर्बाद कर दूंगा. यही बात इनके पिता दुर्योधन साव, भाई शिवनंदन कुमार और रिंकू देवी ने भी धमकाते हुए कहीं.

    लोहसिंघना थाने में एफआईआर दर्ज

    लोहसिंघना थाना में एफआईआर दर्ज करने पहुंचे सदर एसडीओ अशोक कुमार के साले राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन अनीता कुमारी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से 20 नवंबर 2011 में हुआ था. इनके दो बच्चे अभी हैं. मामले में एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदक राजू कुमार गुप्ता द्वारा प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच भी शुरू कर दी गई है। इसमें चार लोगों पर आवेदक ने आरोप लगाया है.

    Also Read: महाकुंभ में बुकिंग के नाम पर ठगी, गिरोह के 4 गिरफ्तार, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइट्स बंद कराईं

    allegation allegation of burning Anita Devi Ashok Kumar brother-in-law death death during treatment Dev Kamal Hospital Duryodhan Saw family Hazaribagh incident of burning investigation of the case Raju Kumar Gupta ranchi Rinku Devi Sadar SDO SDO Shivnandan Kumar treatment अनिता देवी अशोक कुमार आरोप इलाज इलाज के दौरान मौत एसडीओ जलने की घटना जलाने का आरोप दुर्योधन साव देव कमल हॉस्पिटल परिवार मामले की जांच मौत रांची राजू कुमार गुप्ता रिंकू देवी शिवनंदन कुमार सदर एसडीओ साले हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिकंदरपुर और ब्रह्मपुरा किला चौक रोड पर चलने से पहले जानें ये जरूरी जानकारी, लेटेस्ट अपडेट
    Next Article दो एसडीओ ने बिजली कंपनी को लगाया चूना, जांच में खुली सच्चाई

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.