Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Johar Live Special (3) : राजधानी के विकास को मुंह चिढ़ा रहा बड़ा तालाब, सफाई के 4 दिन बाद भी बदबू से राहत नहीं, हर दिन दर्जनों लोग हो रहे बेहोश
    झारखंड

    Johar Live Special (3) : राजधानी के विकास को मुंह चिढ़ा रहा बड़ा तालाब, सफाई के 4 दिन बाद भी बदबू से राहत नहीं, हर दिन दर्जनों लोग हो रहे बेहोश

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024Updated:June 15, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सत्य शरण मिश्रा

    रांची : राजधानी रांची ने पिछले दो दशक में विकास की दौड़ में तेज छलांग लगाई है. शहर के चारों तरफ बहुमंजिली इमारतें, बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी दफ्तरों के बिल्डिंग बने, लेकिन विकास की इस रफ्तार को मुंह चिढ़ा रहा है रांची का बड़ा तालाब. इसमें इस तालाब की गलती नहीं है. गलती है सरकार की. नगर निगम की और तालाब में कचरा फेंककर उसे गंदा करने वाले लोगों की. पिछले 15 दिनों से तालाब से उठ रही बदबू से आसपास के मुहल्ले के दर्जनों लोग गश खाकर बेहोश हो चुके हैं, लेकिन आम लोग मजबूर हैं. मजबूर नगर निगम भी है. समय रहते उसने ध्यान नहीं दिया और अब जब स्थिति नारकीय हो गई तो वह सफाई का ढोंग कर रहा है. पिछले 4 दिन से सफाई चल रही है, लेकिन बदबू से राहत नहीं मिली है. बदबू इतनी है कि सफाई करने पहुंच मजदूर भी बेहोश होने लगे.

    नगर आयुक्त के पास वही पुराना राग

    नगर आयुक्त अमित कुमार भी अपने अधिकारियों के साथ बड़ा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. जोहार लाइव से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थी उसे देखते हुए तालाब की सफाई के लिए हार्वेस्टर मशीन लगा दी गई है. गंदगी को लेकर वही पुराना रटा-रटाया जवाब देते हुए बोले कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है, जिससे तालाब में साफ पानी पहुंच रहा है. निगम की लापरवाही पर पर्दा डालते हुए आयुक्त स्थानीय लोगों पर ही चढ़ बैठे. कहा स्थानीय लोग ही तालाब में कचरा फेंककर उसे गंदा कर रहे हैं. अब ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    सिर्फ पार्किंग चार्ज वसूलने में लगा है निगम, तालाब को छोड़ दिया भगवान भरोसे

    नगर आयुक्त ने जो कुछ कहा वो इससे पहले वाले भी सभी नगर आयुक्त कह चुके हैं. इनका बयान सिर्फ आईवॉश है. हकीकत यह है कि नगर निगम पूरी तरह लापरवाह है. अगर निगम बड़ा तालाब को लेकर संजीदा होता तो उसकी आज ये स्थिति नहीं होती. तालाब की रखवाली और कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए निगम वहां कर्मचारी की तैनाती करता है, लेकिन निगम तो बस शहर के पार्किंग स्पेस से किराया वसूलने में व्यस्त है. यहां भी बड़ा तालाब के किनारे बने पार्क में निगम ने गार्ड रखा है, लेकिन यह गार्ड स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पार्क की देखभाल में लगा है. अगर तालाब का पानी निगम को कुछ राजस्व दे पाते तो शायद उसकी आज यह दुर्दशा नहीं होती.

    हम-आप और सरकार है बड़ा तालाब की दुर्दशा के जिम्मेदार

    182 साल पहले रांची के बीचोंबीच यह तालाब बना था. ब्रिटिश कर्नल ओंसली ने कैदियों से 52 एकड़ जमीन पर तालाब का निर्माण कराया था. आज से 40-50 साल पहले तक बड़ा तालाब खूबसूरत और गुलजार हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे भू-माफियाओं के कारण यह सिकुड़ता चला गया. दो दशक पहले तक यह इतनी बुरी हालत में नहीं था, लेकिन जैसे ही सरकार और नगर निगम की नजर इसपर पड़ी. तालाब को संवारने के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनने लगी. करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन इससे तालाब तो नहीं संवर पाया, हां तालाब के नाम पर पैसे की बंदरबांट कर कई ठेकेदारों-अधिकारियों के घर जरूर संवर गये. आज हालत यह है कि लोग इस तालाब को कोस रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें: Johar Live Special (2) : बड़ा तालाब को प्रयोगशाला बनाकर सरकारों ने किया बर्बाद, 41 करोड़ से अधिक फूंककर भी नहीं बचा पा रहे तालाब

    इसे भी पढ़ें: Johar Live Special (1) : 14.89 करोड़ फूंककर भी बड़ा तालाब है गंदा और बदबूदार, एक आदमी की लापरवाही से 15 दिन से नर्क यातना झेल रहे 30 हजार लोग

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में दो लोगों की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
    Next Article बद्रीनाथ हाइवे पर यात्री वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, कई की मौत की सूचना, 7 लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.