Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 5:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Johar Live Special (1) : 14.89 करोड़ फूंककर भी बड़ा तालाब है गंदा और बदबूदार, एक आदमी की लापरवाही से 15 दिन से नर्क यातना झेल रहे 30 हजार लोग
    झारखंड

    Johar Live Special (1) : 14.89 करोड़ फूंककर भी बड़ा तालाब है गंदा और बदबूदार, एक आदमी की लापरवाही से 15 दिन से नर्क यातना झेल रहे 30 हजार लोग

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सत्य शरण मिश्रा

    रांची : सरकारी पैसे के बंदरबांट और दुरुपयोग का नजारा देखना तो सीधे चले आइये राजधानी रांची के विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के पास. यह ऐतिहासिक तालाब पिछले कई दशक से आंसू बहा रहा है. हर साल-दो साल में नगर विकास विभाग इसके सौंदर्यीकरण के लिए योजनाएं बनाता है. करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन कभी इस तालाब को गंदगी और बदबू से निजात नहीं मिल पाता है. 14.89 करोड़ रुपये इस तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के नाम पर फूंक दिये गये, लेकिन सौंदर्यीकरण तो नहीं हुआ, हां गंदगी और बदबूदार पानी इसकी पहचान जरूर बन गई. पिछले कई दिनों से बड़ा तालाब का पानी काफी बदबू दे रहा है. अपर बाजार, हिंदपीढ़ी और आसपास के इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. करीब डेढ़ किलोमीटर तक बदबू फैल रही है. वहीं तालाब के आसपास से गुजरने वाले लोग वहां से नाक बंद करके गुजर रहे हैं. डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के पनपने का खतरा बना हुआ है. हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की टीम ने पानी का सैंपल लिया है और जांच के लिए भेज दिया है.

    जनता को बदबू और गंदगी में छोड़कर बाहर चले गये थे साहब

    बड़ा तालाब के मेंटेनेंस का जिम्मा जिस एजेंसी को मिला है वह मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. कंपनी के पदाधिकारी नीरज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बड़ा तालाब से बदबू की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने पानी का सैंपल लिया है. यह सैंपल सिंदरी भेजा गया है. 2-3 दिन में वहां से रिपोर्ट आ जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक केमिकल का चयन करके बड़ा तालाब में डाला जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि पिछले 15 दिनों से पानी में बदबू की शिकायत मिल रही थी तो निगम की टीम को पानी का सैंपल लेने में 15 दिन कैसे लग गया. इसपर नीरज ने सफाई दी कि वे रांची से बाहर थे इसलिए ध्यान नहीं दे पाये. मतलब सिर्फ एक छोटी सी लापरवाही के कारण राजधानी के 30 हजार से ज्यादा लोगों ने पिछले 15 दिनों में नर्क यातना झेली है. यातना अभी खत्म नहीं हुई. सैंपल की रिपोर्ट तीन दिन के बाद आएगी और उसके बाद केमिकल डाला जाएगा. यानी अभी भी लोगों को राहत मिलने में कम से कम 5 दिन और लगेंगे.

    पानी पूरी तरह साफ होने में 6 महीने से एक साल का लगेगा समय

    नीरज ने बताया कि बड़ा तालाब के किनारे बने एसटीपी से पानी फिल्टर कर तालाब में डाला जा रहा है. तालाब के अंदर फिलहाल साफ पानी पहुंच रहा है. अभी जो बदबू और गंदगी दिख रही है वह तालाब के अंदर मौजूद पहले की गंदगी है. गर्मी की वजह से पानी का स्तर घट गया है और अंदर की गंदगी बाहर आ गई है. आखिर कब तक तालाब का पानी पूरी तरह साफ होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कम से कम 6 महीने से एक साल का समय लग सकता है.

    8.20 करोड़ में बना एसटीपी, फिर भी पानी गंदा

    रांची नगर निगम ने 14.89 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बड़ा तालाब के संरक्षण की योजना तैयार की थी. तीन चरणों में काम को कंप्लीट किया जाना है. चारदीवारी, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था समेत कई अन्य सौंदर्यीकरण कार्य जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण हो रहा है. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. दरअसल अपर बाजार और आसपास के इलाकों का गंदा पानी तालाब में जाने के कारण यह तालाब काफी गंदा था. नगर निगम ने 8.20 करोड़ रुपये खर्च कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, ताकी गली-मुहल्लों और सीवर का गंदा पानी साफ कर तालाब में भेजा जाए. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू भी हो गया है. पिछले 8 महीने से अपर बाजार की ओर से आनेवाले नालों का पानी एसटीपी में फिल्टर होकर तालाब में गिरता है. ऐसे में अब लोग कहने लगे हैं कि एसटीपी में वाटर फिल्ट्रेशन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.

     

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAAP लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, संजय सिंह ने बताई पूरी बात
    Next Article कुवैत हादसा : मृतकों की पहचान के लिए अधिकारी करवा रहें डीएनए टेस्ट, शवों को वापस लाने के लिए वायु सेना तैयार

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 231 किलो डोडा बरामद

    May 14, 2026
    क्राइम

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA-मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 14, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 231 किलो डोडा बरामद

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA-मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 14, 2026

    झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की तैयारी, 60 दिन में करें आवेदन

    May 14, 2026

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.