Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Johar Live Special (2) : बड़ा तालाब को प्रयोगशाला बनाकर सरकारों ने किया बर्बाद, 41 करोड़ से अधिक फूंककर भी नहीं बचा पा रहे तालाब
    झारखंड

    Johar Live Special (2) : बड़ा तालाब को प्रयोगशाला बनाकर सरकारों ने किया बर्बाद, 41 करोड़ से अधिक फूंककर भी नहीं बचा पा रहे तालाब

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2024Updated:June 14, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सत्य शरण मिश्रा

    रघुवर सरकार ने 3 करोड़ में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाई, लेकिन देखने नहीं आ रहे पर्यटक

    गंदगी और बदबू बन गई है बड़ा तालाब की पहचान, आसपास से गुजरना भी नहीं चाहते लोग

    रांची : राजधानी का बड़ा तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. यह ऐतिहासिक तालाब कभी रांची की शान हुआ करता था. पर्यटन स्थल की तरह गुलजार रहने वाला तालाब आज वीरान पड़ा है. अब लोग इससे कतराने लगे हैं. इसके पास से गुजरने से बचने लगे हैं. क्योंकि अब गंदगी और बदबू इसकी पहचान बन गई है. पिछले एक पखवाड़े से तालाब के पानी से बदबू आ रहा है. आसपास के दर्जनों मोहल्लों के लोग दिन रात बदबू से परेशान हैं. सरकार और नगर निगम को कोस रहे हैं. कई संगठनों ने आगे आकर विरोध-प्रदर्शन किया, लेकिन नगर निगम अबतक लोगों को बदबू से निजात दिलाने के लिए कुछ नहीं कर सका है. पिछले दो दशकों में इस तालाब के सौंदर्यीकरण, सफाई के नाम पर 41 करोड़ से अधिक खर्च हो चुके हैं. भाजपा की रघुवर सरकार ने बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल बनाने के लिए 2.96 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानंद की 33 फीट उंची प्रतिमा लगवाई, लेकिन तालाब की गंदगी और बदबू की वजह से पर्यटक बड़ा तालाब के आसपास दिखते ही नहीं हैं.

    रघुवर सरकार में 31.5 करोड़ की बनी योजना

    झारखंड में जितनी भी सरकारें बनी सबने बड़ा तालाब को सुंदर और साफ बनाने के लिए योजना तैयार की. हर साल करोड़ों रुपये खर्च किये गये और करोड़ों रुपये के बंदरबांट हुए. 2014 में आई भाजपा की सरकार ने भी बड़ा तालाब को संवारने की योजना बनाई थी. इस योजना में 31.5 करोड़ रुपये खर्च किये गये. 15.5 करोड़ रुपए तालाब पर ब्रिज बनाने, मूर्ति स्थापित करने और तालाब के आधारभूत संरचना को बेहतर करने में खर्च हुआ. वहीं 13 करोड़ बड़ा तालाब के चारदीवारी निर्माण पर खर्च करने की योजना बनी. कुछ काम हुए और कुछ अधूरे रह गये. खैर विवेकानंद की प्रतिमा लगने के बाद उम्मीद थी कि अब तालाब के दिन बहुरेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. रांची नगर निगम आज तक तालाब को पूरी तरह साफ नहीं कर पाई.

    3.1 करोड़ में खरीदी गई गाद निकालने की मशीन

    1842 में ब्रिटिश कर्नल ओन्सली ने 52 एकड़ में रांची तालाब का निर्माण कराया गया था. तब इसकी गहराई लगभग 30 फीट थी. लेकिन अब इसकी गहराई घटकर 15 फीट के आसपास हो गई है. रांची झील की गहराई में कमी के साथ ही आसपास के इलाकों में भूजल स्तर में भी गिरावट आई है. जिसके कारण आसपास के घरों में मौजूद कुआं सूख गया है. गर्मी के मौसम में बोरिंग फेल हो जा रहा है. वहीं 3.1 करोड़ रुपये में तालाब से गाद निकालने के लिए एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन खरीदी गई है. दावा किया गया कि 50 फीट की गहराई से भी यह मशीन गाद निकाल लेगा, लेकिन तालाब से गाद खत्म हो ही नहीं रहा है.

    सांसद-विधायक सालों से पिला रहे आश्वासन की घुट्टी

    बड़ा तालाब की दुर्दशा के पीछे रांची नगर निगम और नगर विकास विभाग का बहुत बड़ा हाथ रहा है. इसे सुंदर बनाने की योजनाएं बना-बना कर कर और बदसूरत और बदबूदार बना दिया गया. इन्हीं लापरवाहियों की वजह से कभी तालाब में ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मरने लगती हैं, तो कभी गंदगी और बदबू से आम लोग परेशान होते हैं. हर साल सैकड़ों संगठन और स्वयंसेवी संस्था बड़ा तालाब को बचाने के लिए सत्याग्रह, आंदोलन और प्रदर्शन करते हैं, लेकिन होता कुछ भी नहीं है. स्थानीय सांसद और विधायक बस सालों से आश्वासन की घुट्टी पिलाते आ रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें: Johar Live Special (1) : 14.89 करोड़ फूंककर भी बड़ा तालाब है गंदा और बदबूदार, एक आदमी की लापरवाही से 15 दिन से नर्क यातना झेल रहे 30 हजार लोग

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत
    Next Article कोयल नदी में नहाने के दौरान बेटे संग डूबा आर्मी का जवान, दोनों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.