Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो आरोप लगाना बंद करे, SIT गठित कर जांच कराएं : प्रदीप सिन्हा
    झारखंड

    झामुमो आरोप लगाना बंद करे, SIT गठित कर जांच कराएं : प्रदीप सिन्हा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने आज झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य में सत्ताधारी दल है. इसलिए भाजपा पर उल्टा-सीधा आरोप लगाकर झामुमो हिट एंड रन वाली पॉलिसी अपनाती है. पहले भी भाजपा झामुमो से कह चुकी है कि आरोप लगाने से अच्छा है अपनी सबसे पसंदीदा और विश्वासी एजेंसी से हर आरोप का जांच कराइए. जनता को उसका रिपोर्ट सार्वजनिक कर बताइए कि गौ तस्करी का पैसा कौन-कौन खा रहा है? उन्होंने कहा कि गो तस्करों से किसकी सहानुभूति है यह राज्य की जनता जान चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी हैं जिन्होंने सार्वजनिक मंच से भरी सभा में पुलिस पदाधिकारियों को गो तस्करों पर कारवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे.

    दागी अधिकारी को जांच का जिम्मा

    उन्होंने कहा कि झामुमो बताए कि एक आदिवासी महिला दारोगा संध्या टोपनो जिसे गो तस्करों ने ट्रक से कुचल कर मार दिया और सरकार ने जांच का दिखावा करके इसकी लीपापोती का प्रयास किया. संध्या टोपनो की हत्या की जांच का जिम्मा मीरा सिंह जैसे दागी पुलिस अधिकारी को सौंपा गया जो एक आदिवासी महिला से घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़कर जेल भेजी गई थी. उन्होंने कहा कि इसी से पता चलता है कि गो तस्करी का पैसा किस पार्टी और किस नेता के पास जाता है. साथ ही कहा कि भाजपा आर्थिक सुचिता की पक्षधर है. पार्टी के कार्यक्रम में पूरी आर्थिक पारदर्शिता बरती जाती है. झामुमो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा में उमड़ती भीड़ से परेशान है. इधर ईडी की जांच मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त हो रही. झामुमो को अपनी हार सुनिश्चित दिखाई पड़ने लगी है.

    जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे

    मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा स्कूली बच्चों और नाच गाना पर आश्रित थी, वहीं बाबूलाल जी की सभा में स्वाभाविक भीड़ उमड़ रही है. उन्होंने कहा कि सांच को आंच क्या? राज्य सरकार अविलंब एसआईटी गठित करे और झामुमो की पोटली में जितने भी आरोप भाजपा के खिलाफ हैं, किसका किससे क्या संबंध है, कौन-कौन किस-किस से लेता देता है? उसकी पूरी ईमानदारी से जांच करा कर रिपोर्ट सार्वजनिक करे. प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान भी उपस्थित रहे.

     

     

    allegations BJP state spokesperson counterattack formed hit and run policy investigation Jmm JMM spokesperson Pradeep Sinha ranchi SIT Supriyo Bhattacharya आरोप गठित जांच झामुमो झामुमो प्रवक्ता पलटवार प्रदीप सिन्हा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रांची सुप्रियो भट्टाचार्य हिट एंड रन पॉलिसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘बाल उत्पीड़न को खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी’
    Next Article राज्य के विकास में योगदान देने वालों की हो रही ह’त्या : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.