Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘बाल उत्पीड़न को खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी’
    झारखंड

    ‘बाल उत्पीड़न को खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मारवाड़ी महाविद्यालय के 3-झारखंड बटालियन गर्ल्स विंग एनसीसी के द्वारा बाल उत्पीड़न विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार थे. एनसीसी की सहायक प्राध्यापिका सह केयर टेकर ऑफिसर डॉ. बहालेन होरो के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. उन्होंने बताया कि यूनिसेफ और यूनेस्को के द्वारा बाल उत्पीड़न को रोकने का प्रयास किया जा रहा है. बाल उत्पीड़न को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है. इसका एक प्रयास आज के संगोष्ठी से किया जा रहा है.

    बच्चों को समय नहीं देना भी बाल उत्पीड़न

    प्राचार्य ने बताया कि कैसे बाल उत्पीड़न को कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को समय नहीं देते तो वह भी एक प्रकार से बाल उत्पीड़न हैं. गरीब बच्चे अधिकतर इसके शिकार होते हैं. माता-पिता जबरन उनसे कार्य करवाते है. उन्होंने कहा कि लोगों को इसके बारे जागरूक करना होगा चूंकि बच्चे ही हमारा भविष्य है. अगर वो सुरक्षित होंगे तो आनेवाला हमारा पूरा समाज विकास के पथ पर अग्रसर होगा. इस दौरान एनसीसी के महिला कैडेट्स की ओर से भाषण और नाटक भी प्रस्तुत किया गया.

    इन्होंने रखे अपने विचार

    कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, ब्रूसर रोनाल्ड पंकज, डॉ मेजर महेश्वर सारंगी, सहायक प्राध्यापक राहुल कुमार, सहायक प्राध्यापक सह एनसीसी छात्र विंग के केयर टेकर ऑफिसर डॉ अवध बिहारी महतो एवं सहायक प्राध्यापिका रजिया ने भी अपने विचार रखे.

    एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

    संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद एनसीसी के महिला कैडेट्स द्वारा बाल उत्पीड़न को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. डॉ. बहालेन होरो एवं डॉ अवध बिहारी महतो के नेतृत्व में इस रैली को प्राचार्य ने शुभकामना संदेश देकर रवाना किया. जागरूकता रैली मारवाड़ी महाविद्यालय के बॉयज सेक्शन से गर्ल्स सेक्शन तक गई और पुनः वापस बॉयज सेक्शन तक आकर समाप्त हो गई.

     

     

    Awareness Child Abuse End Jharkhand Battalion Girls Wing Johar Live Marwari Mahavidyalaya NCC ranchi Seminar एनसीसी खत्म जागरूकता जोहार लाइव झारखंड बटालियन गर्ल्स विंग बाल उत्पीड़न मारवाड़ी महाविद्यालय रांची संगोष्ठी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 साल बाद आया चुनाव, शुरू हुआ मतदान
    Next Article झामुमो आरोप लगाना बंद करे, SIT गठित कर जांच कराएं : प्रदीप सिन्हा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.