Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, अक्टूबर 2025 में Airtel और VI पीछे
    बिजनेस

    जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, अक्टूबर 2025 में Airtel और VI पीछे

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिलायंस जियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : टेलीकॉम मार्केट में अक्टूबर का महीना एक बार फिर रिलायंस जियो के नाम रहा। ट्राई द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने सिर्फ अक्टूबर में करीब 20 लाख (19,97,843) नए सब्सक्राइबर जोड़े। यह बढ़त एयरटेल की सब्सक्राइबर वृद्धि से 1.6 गुना ज्यादा है, जिससे जियो ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है।

    जियो का मार्केट शेयर बढ़कर 41.4% पर पहुंच गया है, जो पूरे उद्योग में सबसे अधिक है।

    दूसरी ओर, एयरटेल ने भी स्थिर प्रदर्शन करते हुए 12,52,874 नए ग्राहक जोड़े। हालांकि वृद्धि ठीक-ठाक रही, लेकिन जियो की तेज़ रफ्तार के सामने एयरटेल की बढ़त फीकी पड़ गई।

    वोडाफोन आइडिया फिर घाटे में फंसा

    अक्टूबर महीना वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए निराशाजनक रहा। कंपनी ने इस दौरान 20,83,618 ग्राहक खो दिए, जिससे उसके यूज़र बेस में और गिरावट दर्ज की गई। लगातार कम होते ग्राहक कंपनी के लिए चिंता का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं।

    बीएसएनएल को बढ़त, पर बाजार हिस्सेदारी बेहद कम

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में 2,69,215 नए यूज़र जोड़े। इसके बावजूद बीएसएनएल और एमटीएनएल मिलकर बाजार का केवल 7.92% हिस्सा ही संभाल पा रहे हैं। बाकी 92.08% मार्केट निजी कंपनियों के कब्जे में है।

    एक्टिव यूज़र और वायरलाइन में भी जियो का दबदबा

    जियो सिर्फ नए ग्राहकों को जोड़ने में ही नहीं, बल्कि एक्टिव यूज़र बेस और वायरलाइन सेवाओं में भी सबसे आगे रहा।

    • अक्टूबर में जियो ने 9 मिलियन एक्टिव यूज़र जोड़े यह एयरटेल की पिछले तीन महीनों की कुल बढ़त से तीन गुना से भी अधिक है।
    • वायरलाइन सेवाओं में भी जियो ने एयरटेल से लगभग चार गुना अधिक नए कनेक्शन हासिल किए।
    • जियो फाइबर और FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने कंपनी की पकड़ और मजबूत कर दी है।

    ब्रॉडबैंड यूज़र की संख्या में इजाफा

    देश में ब्रॉडबैंड ग्राहक भी बढ़े हैं। सितंबर के 995.63 मिलियन के मुकाबले अक्टूबर में यह संख्या बढ़कर 999.81 मिलियन हो गई। यह करीब 0.42% की बढ़त है, जिसमें जियो का सबसे बड़ा योगदान रहा।

    Also Read : तेजस्वी यादव आज महागठबंधन विधायकों संग करेंगे अहम बैठक, विधानसभा विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

     

    Airtel and VI lag behind in October 2025 Jio adds most subscribers
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव महागठबंधन के विधायकों संग कर रहे बैठक, विधानसभा विशेष सत्र की रणनीति पर हो रही चर्चा
    Next Article छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, धुएं के घुटन से आठ छात्राएं बेहोश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.