Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड शराब घोटाला: सुदेश महतो ने CM को दी CBI जांच की चुनौती
    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाला: सुदेश महतो ने CM को दी CBI जांच की चुनौती

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में शराब घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उनकी सरकार इस घोटाले में निर्दोष हैं, तो सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करें।

    सुदेश महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक ही दिन में प्राथमिकी दर्ज कर अफसरों को गिरफ्तार करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह संभव है कि बिना मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की जानकारी या सहमति के अफसरों ने नीतिगत बदलाव कर लिया हो?

    उन्होंने कहा कि अगर मामले की सीबीआई जांच होती है, तो मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री भी इसके दायरे में आएंगे। इसलिए ही आईएएस विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है ताकि ऊपर के लोगों को बचाया जा सके।

    “दिल्ली की केजरीवाल सरकार जैसा होगा हाल”

    सुदेश महतो ने कहा कि अब राज्य सरकार की असलियत जनता के सामने आ रही है और इस सरकार का हाल भी जल्द ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार जैसा होने वाला है।

    शराब घोटाले में सिंडिकेट का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल 2022 में झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी निविदा में शर्तों का उल्लंघन कर एक छत्तीसगढ़ की कंपनी को ठेका दिया गया। इसका मकसद झारखंड और छत्तीसगढ़ के संगठित सिंडिकेट को फायदा पहुंचाना था।

    सुदेश महतो ने यह भी कहा कि सितंबर 2024 में जब छत्तीसगढ़ में विनय चौबे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, तभी झारखंड में आनन-फानन में एक प्रारंभिक जांच समिति बनाई गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अब अचानक FIR दर्ज कर अधिकारियों को गिरफ़्तार किया गया है ताकि सरकार अपनी छवि बचा सके।

    उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की इस मांग के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करती है या नहीं।

    Also Read : बिहार में शराब तस्करी कर प्रेमी जोड़े ने कमाया मोटा माल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

    ACB action ACB कार्रवाई AJSU Party Anti-Corruption Bureau CBI Probe Chief Minister Jharkhand Corruption Deputy CM Sudesh Mahto Gajendra Singh Hemant Soren jharkhand Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Liquor Policy Liquor scam opposition demand political controversy Political Statement scam investigation Sudesh mahto Vinay Choubey आजसू पार्टी उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो गजेंद्र सिंह घोटाला जांच झारखंड झारखंड राजनीति झारखंड समाचार झारखंड सरकार भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यमंत्री झारखंड राजनीतिक बयान विनय चौबे विपक्ष की मांग शराब घोटाला शराब नीति सियासी विवाद सीबीआई जांच सुदेश महतो हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को नशामुक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
    Next Article जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.