Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड को नशामुक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
    झारखंड

    झारखंड को नशामुक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

    उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि झारखंड को नशामुक्त बनाया जाए और इसके लिए जिले स्तर पर समन्वय स्थापित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना हमारा लक्ष्य है।

    युवाओं को ड्रग्स से बचाने पर जोर

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रांची के इंटेलिजेंस ऑफिसर कुमार मनोहर मंजुल ने बताया कि अफीम, कोकीन, हेरोइन, गांजा, कफ सिरप, व्हाइटनर, डेंड्राइट आदि मादक पदार्थ युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने ड्रग्स के नए ट्रेंड और उनके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और बताया कि इनकी रोकथाम के लिए इनोवेटिव तरीके अपनाने होंगे। उन्होंने खूंटी जिले में अफीम की खेती की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

    रिनपास में होता है मुफ्त इलाज

    रिनपास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सजल आशीष नाग ने बताया कि कैसे गलत संगत, तनाव और जानकारी के अभाव में युवा नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि रिनपास में ड्रग्स के आदी लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है और उन्हें इससे बाहर निकालने में मदद दी जाती है।

    सीआईपी और यूनिसेफ की भागीदारी

    सीआईपी के डॉ अनिरुद्ध मुखर्जी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से ड्रग्स की रोकथाम के उपाय बताए। वहीं, यूनिसेफ के मृत्युंजय नायक ने कहा कि संचार और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने बच्चों को खुलकर बात करने के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने की आवश्यकता बताई।

    अंतर्विभागीय समन्वय से बनेगा प्रभावी प्लान

    CINI के सुभादीप अधिकारी ने बताया कि स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, तकनीकी शिक्षा, पुलिस, खेलकूद, पर्यटन, वन एवं पर्यावरण जैसे विभिन्न विभागों के समन्वय से ही यह जागरूकता कार्यक्रम सफल हो सकता है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जानकारी भी लोगों तक पहुंचानी होगी।

    आगामी प्रशिक्षण

    22 मई को संथाल परगना और 23 मई को कोल्हान एवं पलामू प्रमंडल के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार की यह पहल झारखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें विभिन्न विभागों और संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

    Also Read : बिहार में शराब तस्करी कर प्रेमी जोड़े ने कमाया मोटा माल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

    Chief Minister's Directive CM hemant soren CM हेमंत सोरेन De-addiction Campaign Doranda Drug Awareness Drug-Free Jharkhand Drugs Awareness government initiative. Interdepartmental Coordination Jharkhand Government Jharkhand news Master Trainer Training Master Trainers North Chotanagpur Division Prohibited Substances Shaurya Auditorium Social Awareness Substance Abuse Prevention Training Program Youth Awareness इंटरडिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल झारखंड समाचार झारखंड सरकार डोरंडा ड्रग्स अवेयरनेस ड्रग्स जागरूकता नशा मुक्ति अभियान नशामुक्त झारखंड निषिद्ध मादक पदार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम मादक पदार्थ रोकथाम मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स मुख्यमंत्री निर्देश युवा जागरूकता शौर्य सभागार सरकारी पहल सामाजिक जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : शराब घोटाला मामले में तीन और लोगों को ACB ने किया अरेस्ट
    Next Article झारखंड शराब घोटाला: सुदेश महतो ने CM को दी CBI जांच की चुनौती

    Related Posts

    क्राइम

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    Latest Posts

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.