Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में शराब तस्करी कर प्रेमी जोड़े ने कमाया मोटा माल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
    बिहार

    बिहार में शराब तस्करी कर प्रेमी जोड़े ने कमाया मोटा माल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्णिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia : बिहार में पूर्णिया जिले से भट्ठा बाजार टीओपी पुलिस ने अंतरजिला शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 258.80 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक वांटेड महिला तस्कर, शराब तस्करी करने वाले प्रेमी जोड़े समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक लग्जरी बस के जरिए पश्चिम बंगाल से शराब की तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार महिला की पहचान मानसी थाना क्षेत्र की दुर्गा देवी उर्फ द्रोपदी देवी उर्फ लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। यह महिला पहले भी शराब तस्करी के आरोप में 5 बार जेल जा चुकी है और हर बार पहचान बदलकर पुलिस को गुमराह करती रही है।

    गिरफ्तार प्रेमी जोड़े की पहचान किशनगंज निवासी मो. सरफराज और सावनी प्रवीण के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पहले दोनों ने खुद को मौसेरे भाई-बहन बताया, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई। दोनों ने स्वीकार किया कि वे प्रेमी हैं और शराब तस्करी से अच्छी-खासी संपत्ति बना चुके हैं।

    गिरफ्तार अन्य तस्करों में बेगूसराय, विकमपुर और अतरूआ के निवासी शामिल हैं, जिनमें से कुछ बस स्टाफ भी हैं। पुलिस ने जय जगदंबे नामक लग्जरी बस से शराब बरामद की है। शराब को 8 कार्टून, 2 झोला और 1 बैग में छिपाकर रखा गया था।

    SP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम ने SI ज्योति कुमारी के नेतृत्व में बस स्टैंड पर छापेमारी की। टीम ने बस की तलाशी ली और शराब की खेप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। यह गिरोह पश्चिम बंगाल से शराब लाकर बिहार के कई जिलों में सप्लाई करता था।

    Also Read : IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट

    Also Read :  महारानी ट्रेवल्स की 4 बस जलकर खाक, घंटों मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू

    Also Read : डायन होने के शक में दो महिलाओं की ह’त्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    अंतरजिला तस्कर गिरोह दुर्गा देवी तस्कर पश्चिम बंगाल शराब तस्करी पुलिस कार्रवाई पूर्णिया पूर्णिया न्यूज पूर्णिया शराब तस्करी प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार बिहार क्राइम न्यूज बिहार शराब माफिया भट्ठा बाजार पुलिस महिला शराब तस्कर लक्ष्मी देवी उर्फ द्रोपदी लग्जरी बस में शराब वांटेड महिला तस्कर विदेशी शराब जब्ती शराब केस गिरफ्तारी शराब तस्करी 2025 शराब तस्करी गिरोह शराब तस्करी बस शराब तस्करी बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर
    Next Article शेयर बाजार में तीसरे दिन हल्की बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.