Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गन्ना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने समस्तीपुर जिले के पूसा में एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गन्ना शोध संस्थान की स्थापना की योजना बनाई है. यह जानकारी गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने विकास भवन सचिवालय में एक ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर दी. मंत्री ने मीडिया को बताया कि इस संस्थान की स्थापना से गन्ना खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने में मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा. विभागीय स्तर पर इस दिशा में कार्य तेज़ी से किया जा रहा है.

    गन्ना किसानों के लिए विशेष मोबाइल एप

    सरकार ने एक नए मोबाइल एप की भी शुरुआत की है, जिसके माध्यम से गन्ना किसानों को खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी. इसमें उन्नत खेती के तरीके, रोग नियंत्रण, खाद और सिंचाई प्रबंधन, लागत कम करने की तकनीक, और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी.

    उच्च गुणवत्ता वाले बीज और आधुनिक यंत्र मिलेंगे

    मंत्री ने बताया कि भविष्य में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और उन्नत यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और लागत घटेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की 15 में से 8 बंद पड़ी चीनी मिलों की संपत्ति बियाडा को सौंप दी गई है और अब वहां नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे.

    गुड़ इकाइयों के लिए ऑनलाइन लाइसेंस व्यवस्था

    गुड़ उत्पादन से जुड़े उद्यमियों के लिए एक बड़ी राहत की बात यह है कि अब सभी लाइसेंस प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई हैं. इससे उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विभागीय सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों और निवेशकों को पारदर्शी और सरल प्रणाली के माध्यम से सुविधा देना है.

    गन्ना किसानों के लिए एक नई दिशा

    यह पूरी पहल राज्य में गन्ना किसानों के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है. सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों, डिजिटल सेवाओं और शोध आधारित सहायता के जरिए गन्ना उत्पादकता को बढ़ाना और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. मंत्री ने कहा कि बिहार के किसान अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे.

    Also Read : IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट

    Bihar departmental work farmers' income good news international institute Krishnanandan Paswan modern technology national institute online licensing portal Pusa Samastipur Secretariat sugarcane farmers sugarcane farming sugarcane industry minister sugarcane research institute Vikas Bhavan अंतर्राष्ट्रीय संस्थान आधुनिक तकनीक ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल किसानों की आय कृष्ण नंदन पासवान खुशखबरी गन्ना उद्योग मंत्री गन्ना किसान गन्ना खेती गन्ना शोध संस्थान पूसा बिहार राष्ट्रीय संस्थान विकास भवन विभागीय कार्य सचिवालय समस्तीपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट
    Next Article बिहार में शराब तस्करी कर प्रेमी जोड़े ने कमाया मोटा माल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.