Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुबई में छलका झारखंड के मजदूरों का दर्द, सरकार से मदद की अपील
    झारखंड

    दुबई में छलका झारखंड के मजदूरों का दर्द, सरकार से मदद की अपील

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसने का एक और मामला सामने आया है। इस बार गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 14 मजदूर दुबई में फंसे हुए हैं। मजदूरों का आरोप है कि संबंधित कंपनी उन्हें तय समय से अधिक काम करवा रही है, लेकिन इसके बदले उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

    मजदूरों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें पूरा वेतन नहीं मिला है, जिससे वहां रहने, खाने और अन्य दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि मजदूरों को भोजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

    दुबई में फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश के जरिए अपनी पीड़ा साझा की है और भारत सरकार व झारखंड सरकार से मदद की अपील की है। यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को भेजा गया, जिसे उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया।

    सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विदेशों में फंसने वाले प्रवासी मजदूरों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन बेहतर कमाई की उम्मीद में लोग विदेश जाते हैं और ऐसे हालात का शिकार हो जाते हैं।

    सिकन्दर अली ने गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का मामला भी उठाया। विजय कुमार की मौत 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में हुई थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद न तो शव भारत लाया जा सका और न ही परिजनों को कोई मुआवजा मिला।

    फंसे मजदूरों की सूची

    गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र – विजय कुमार महतो, चिचाकी निवासी – रोशन कुमार, अजय कुमार; बगोदर थाना क्षेत्र – तिरला निवासी – राजेश महतो; मंडरो, डुमरडेली – अजय कुमार

    बोकारो: पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र – कंजकीरो निवासी डालेश्वर महतो

    हजारीबाग: बिष्णुगढ़ थाना – खेदाडीह निवासी – जागेश्वर महतो, फालेन्द्र महतो; सिरैय – बैजनाथ महतो; पारजोरिया – दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो; चकचुको बसरिया – दीपक कुमार; गोरहर थाना – गोरहर निवासी रोहित महतो, सेवा महतो

    बताया गया कि सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी के तहत ट्रांसमिशन लाइन के काम के लिए दुबई गए थे। पिछले तीन महीनों से किसी भी मजदूर को नियमित रूप से वेतन नहीं दिया गया, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।

    Also Read : अवैध कोयला खनन पर शिकंजा कसने गई टीम पर हमला, दो जख्मी

    Bokaro dubai EMC company Giridih government of india Government of Jharkhand Hazaribagh jharkhand labor crisis migrant workers Sikandar Ali Social Activist Transmission Line unpaid wages workers stranded abroad अवैतनिक वेतन ईएमसी कंपनी गिरिडीह झारखंड झारखंड सरकार ट्रांसमिशन लाइन दुबई प्रवासी मजदूर बोकारो भारत सरकार मजदूर संकट विदेश में फंसे मजदूर सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग के SDO पर महिला की गरिमा भंग करने का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
    Next Article बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, आर्थिक सर्वेक्षण पेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.