Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवैध कोयला खनन पर शिकंजा कसने गई टीम पर हमला, दो जख्मी
    झारखंड

    अवैध कोयला खनन पर शिकंजा कसने गई टीम पर हमला, दो जख्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। केबीपी माइनिंग कंपनी लिमिटेड (KBPL) की टीम पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को रहावन ओपी थाना क्षेत्र के बघरैया इलाके में KBPL के अधिकारी रवि रामाचंद्रा राव, राजगोपाल और सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी लालचंद महतो वाहन चालक धीरज कुमार के साथ स्कॉर्पियो से पचमो खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जैसे ही टीम अवैध कोयला खनन के मुहाने के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद 15-20 अज्ञात लोगों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

    फिर अचानक लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से लैस हमलावरों ने टीम पर हमला बोल दिया। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे, लेकिन दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। हमलावरों ने वाहन को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल, घाटो ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारी रवि रामाचंद्रा राव की हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है।

    गोमिया इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रहावन ओपी में लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने साफ कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों और अवैध खनन में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : चंदवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनोवा कार से 30 पेटी अवैध शराब जब्त

    Attack axes Bagharaiya Bokaro Gomia illegal coal mining injured officer KBP Mining Company Law Pachmo project police action Rahawan OP Raid referred to Ranchi Security sticks stones vehicle driver अवैध कोयला खनन कानून कुल्हाड़ी केबीपी माइनिंग कंपनी गोमिया घायल अधिकारी छापेमारी पचमो परियोजना पत्थर पुलिस कार्रवाई बघरैया रहावन ओपी रांची रेफर लाठी-डंडा वाहन चालक सुरक्षा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार पुलिस की शराब तस्करों को तीखी चोट, इनोवा कार से जब्त किया 30 पेटी माल
    Next Article बिजली विभाग के SDO पर महिला की गरिमा भंग करने का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026
    Latest Posts

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.