Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, आर्थिक सर्वेक्षण पेश
    बिहार

    बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, आर्थिक सर्वेक्षण पेश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज यानी 2 फरवरी से शुरुआत हो गई। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया। इससे पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। करीब 30 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया है। राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सड़क निर्माण को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है और नए एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं।

    राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यह भी कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था पर बात करते समय राज्यपाल मुस्कुराते नजर आए, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हंसते दिखे।

    तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे सदन

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाल ही में पैर के अंगूठे का ऑपरेशन कराने के कारण व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे। सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हालचाल भी पूछा। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।

    विपक्ष का हंगामा और प्रदर्शन

    कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने NEET छात्रा रेप-मौत मामले को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस और राजद विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाए और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मामला CBI को सौंप दिया गया है और आरोपी नहीं बचेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विपक्ष ने सवाल उठाए। कुछ विधायकों ने NEET छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सरकार के सांप्रदायिक सद्भाव वाले बयान पर आपत्ति जताई, जिसके बाद कुछ देर के लिए सदन में शोरगुल हुआ।

    राज्यपाल के अभिभाषण की प्रमुख बातें

    राज्यपाल ने कहा कि 2005 के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। पुलिस बल की संख्या बढ़कर 1 लाख 30 हजार हो गई है और महिला पुलिस बल की संख्या देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल है। मुस्लिम कब्रिस्तानों और हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए घेराबंदी की गई है। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को 10 हजार रुपये की सहायता दी गई है। स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़कर करीब 11 लाख हो गई है और जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गई है।

    सदन की कार्यवाही स्थगित

    दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और मतदान होगा। बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें होंगी।

    Also Read : अवैध कोयला खनन पर शिकंजा कसने गई टीम पर हमला, दो जख्मी

    Bihar Assembly 2026 Bihar Development Bihar Elections 2026 bihar government Bihar Politics communal harmony democracy good governance law and order peace and harmony social justice women empowerment Women Safety कानून व्यवस्था बिहार की राजनीति बिहार चुनाव 2026 बिहार विकास बिहार विधानसभा 2026 बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा लोकतंत्र शांति और सौहार्द सांप्रदायिक सद्भाव सामाजिक न्याय सुशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुबई में छलका झारखंड के मजदूरों का दर्द, सरकार से मदद की अपील
    Next Article रांची मेयर पद के लिए रमा खलखो को कांग्रेस का समर्थन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    झारखंड

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.