Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»झारखंड: JSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 40 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
    Uncategorized

    झारखंड: JSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 40 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी दिनों में राज्य में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए इस साल के अंत तक आयोजित होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि और उसके परिणाम की घोषणा कर दी है. इसके जरिए राज्य में 40 हजार पदों को भरा जाएगा. सीजीएल की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी.

    पिछले दिनों मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा की गई समीक्षा बैठक में जेपीएससी और जेएसएससी को कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया गया था. आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार झारखंड नगर पालिका सेवा संपर्क संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम अगले महीने अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा, जबकि झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम भी अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा.

    सीजीएल-2023 की अगस्त में होगी परीक्षा

    पेपर लीक के कारण स्थगित हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को एक बार फिर आयोजित करने की तैयारी कर ली गई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में इसके अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना जताई है, जबकि इसका रिजल्ट अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

    झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी होगा, जबकि स्नातक स्तर की झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट अक्टूबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

    महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है और इसका रिजल्ट सितंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है, जबकि इसका रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है. झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा तथा इसका रिजल्ट नवंबर माह में जारी किया जाएगा.

    JSSC भर्ती 2023 जेएसएससी परिणाम झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड नगर पालिका सेवा झारखंड परीक्षा कैलेंडर झारखंड पारा मेडिकल महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा सरकारी नौकरी सीजीएल परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी: एके-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद
    Next Article ढाका में भीड़ ने हिन्दू संगीतकार के घर पहले की लुटपाट और फिर लगाई आग, सब हुआ जलकर राख

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.