Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इजरायल ने हिजबुल्ला के खिलाफ लेबनान पर 40 हवाई हमले किए,जानें पूरा मामला
    ट्रेंडिंग

    इजरायल ने हिजबुल्ला के खिलाफ लेबनान पर 40 हवाई हमले किए,जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इजरायल : इजरायल ने हिजबुल्लाह के हमले की आशंका जताने के बाद लेबनान में हमला बोल दिया है. लेबनानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी लेबनान में 40 हमले हुए हैं. हमला तब किया गया जब इजरायली रक्षा बलों के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा था कि इजरायल पर हिजबुल्लाह हमले की तैयारी कर रहा है. इसके बाद शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में इजरायल ने हवाई हमले किए. इजरायली सेना ने यह जानकारी दी. इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर हिजबुल्ला पर ‘इजरायली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी करने’ का आरोप लगाया. हिजबुल्लाह ने भी पलटवार किया है.

    इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा, ‘इन खतरों से बचने के लिए आत्मरक्षा में (इजरायली सेना द्वारा) लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों पर हमला किया जा रहा है, जहां से हिजबुल्ला इजरायल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था.’ हगारी ने सचेत किया कि हिजबुल्ला इजरायल में ‘जल्द ही रॉकेट और संभवतः मिसाइल’ एवं ड्रोन दागेगा. इसके तुरंत बाद ही उत्तरी इजरायल में सायरन बजने लगे.

    विमानों का रास्ता बदला गया

    लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिणी भाग में हमलों की खबर दी, लेकिन इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. सोशल मीडिया पर उपलब्ध कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते दिखाई दिए. लेबनान में इजरायली हवाई हमलों के बाद तेल अवीव के बाहर स्थित इजरायल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों का मार्ग रविवार को परिवर्तित कर दिया गया तथा अन्य विमानों के उड़ान भरने में देरी हुई. इजरायली मीडिया ने इजरायली हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से यह खबर दी. उड़ानों के आवागमन पर नजर रखने वाले ‘फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा’ से पता चला कि इस घोषणा के बाद ‘ईएल एआई’ की कम से कम दो उड़ानें दक्षिण की ओर मुड़ गईं और उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया.

    इजरायल ने पहले दी थी वॉर्निंग

    हगारी ने अपने बयान में कहा, ‘हम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इजरायल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है.’ हगारी ने इस खुफिया जानकारी के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘जिन क्षेत्रों में हिजबुल्ला सक्रिय है, हम उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सचेत करते हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां से तुरंत चले जाएं.’ इजरायली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत और ईरान में संदिग्ध इजरायली हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद से यह आशंका प्रबल हो गई है कि गाजा पट्टी में जारी इजरायल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है.

    इजरायल इजरायली रक्षा बल तेल अवीव दक्षिणी लेबनान बेन गुरियन हवाई अड्डा मिसाइल रियर एडमिरल डेनियल हगारी रॉकेट लेबनान संघर्ष हवाई हमले हिजबुल्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUP पुलिस सिपाही परीक्षा: तीसरे दिन 9 लाख परीक्षार्थी, 4.50 लाख अनुपस्थित
    Next Article पाकिस्तान ने पीएम मोदी को SCO शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया—भारत का जवाब दिलचस्प होगा!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.